{"_id":"6536a3288051229867042565","slug":"mp-election-2023-nomination-of-137-candidates-including-narottam-on-the-third-day-155-forms-made-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: तीसरे दिन नरोत्तम सहित 137 उम्मीदवारों का नामांकन, 155 किए गए फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: तीसरे दिन नरोत्तम सहित 137 उम्मीदवारों का नामांकन, 155 किए गए फॉर्म
Mon, 23 Oct 2023 10:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:15 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा भरने का क्रम जारी है। सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। अधिकांश उम्मीदवारों ने एतिहात के तौर पर एक से अधिक फॉर्म जमा करवाए हैं ताकि एक फॉर्म रद्द होने पर दूसरा मान्य हो जाए। रविवार को अवकाश होने के चलते प्रत्याशी नामांकन नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
MP Election 2023
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के तहत तीसरे दिन सोमवार को मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित 137 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन फार्म जमा किया। भाजपा से मिश्रा के अलावा मंत्री राजेंद्र शुक्ला, इंद्र सिंह परमार, भरत सिंह कुशवाह, प्रेम पटेल और मीना सिंह ने भी अपना नामांकन जमा किया। वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधो, विधायक कुणाल चौधरी, सुखेंद्र सिंह बना, सतीश सिकरवार और नितेंद्र राठौर आदि ने अपना फॉर्म भरा। इनके साथ आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरोली महापौर रानी अग्रवाल ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।
केदार शुक्ला ने निर्दलीय
सीधी विधानसभा सीट से विधायक केदार शुक्ला ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार के चुनाव में केदार शुक्ला का टिकट काटकर उनके स्थान पर यहां से सांसद रीती पाठक को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में नाराज केदार शुक्ला निर्दलीय उम्मीदवार बनकर मैदान में आ गए हैं।
विज्ञापन
30 को आखरी तारीख
इधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को नाम निर्देशन पत्र भरे गए। नाम निर्देशन पत्र भरे जाने के दूसरे कार्य दिवस 23 अक्टूबर को प्रदेश में कुल 137 अभ्यर्थियों द्वारा 155 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए। राजन ने बताया कि 30 अक्टूबर नामांकन फार्म भरने की अंतिम तिथि रहेगी। नामांकन की स्क्रूटनी 31 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर है। पूरे प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।