फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Kamal Nath said- BJP power of lying increases manifold in the election season.

MP Election 2023: कमलनाथ बोले- चुनावी मौसम में कई गुना बढ़ जाती है बीजेपी की झूठ बोलने की शक्ति

Wed, 08 Nov 2023 11:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 11:40 AM IST
सार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसान कर्ज माफी अहम मुद्दा है। जहां बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र के अनुसार किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। वहीं कांग्रेस बीजेपी के इस दावे को सिरे से नकारते हुए बीजेपी को किसानों का दुश्मन बता रही है। कांग्रेस ने इस बार भी अपने वचन पत्र में किसान ऋण माफी को शामिल किया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Kamal Nath said- BJP power of lying increases manifold in the election season.
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने jसोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहना है कि चुनावी मौसम में भारतीय जनता पार्टी की झूठ बोलने की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। नाथ ने आगे लिखा कि भाजपा के नेता पूरी बेशर्मी से सार्वजनिक मंचों से कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। लेकिन आप देखिए विधानसभा में कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के सवाल के जवाब में शिवराज सिंह चौहान के कृषि मंत्री कमल पटेल ने खुद स्वीकार किया है कि कांग्रेस सरकार ने करीब 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। इस जवाब से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि एक तरफ जहां कांग्रेस ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया वहीं भाजपा ने सत्ता में आते ही किसानों की कर्ज माफी बंद कर दी।
विज्ञापन


बीजेपी किसानों की दुश्मन
पीसीसी चीफ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा और शिवराज सिंह चौहान किसानों के दुश्मन हैं। यह खुद तो किसानों की भलाई का कोई काम कर नहीं सकते और अगर कांग्रेस किसानों को कोई फायदा पहुंचाती है तो उसे बर्बाद करने में पूरी ताकत लगा देते हैं। जनता को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी किसानों से जो वादे करती है, उन्हें हर कीमत पर पूरा करती है और भारतीय जनता पार्टी आज चुनाव के समय जो वादे कर रही है, उन्हें कभी नहीं निभाएगी। कांग्रेस किसानों की पार्टी है और भाजपा सौदेबाजों की पार्टी है। 17 नवंबर को मध्य प्रदेश की जनता धोखेबाज भाजपा को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed