फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Former Chief Minister Digvijay Singh was successful in convincing the angry people.

MP Election 2023: बागियों पर कांग्रेस का कंट्रोल, अपनों को मनाने में सफल रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

Thu, 02 Nov 2023 04:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 04:20 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने निवास पर वॉर रूम बनाया है। वे दो दिनों से यहीं से अपनी सक्रियता दिखाकर रूठों को मनाने में जुटे थे। वे लगातार प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर नाराज नेताओं से चर्चा कर उन्हें पार्टी के पक्ष में काम करने के लिए मना रहे थे। इसका असर दिखा दे रहा है। 35 सीटों से सिमटकर कांग्रेस का विरोध केवल इक्का दुक्का सीटों पर आकर रह गया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Former Chief Minister Digvijay Singh was successful in convincing the angry people.
दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बागियों पर लगभग कंट्रोल पा लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को नाराज और रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने की जिम्मेदारी मिली थी। सिंह ने मोर्चा संभालते ही कांग्रेस के लगभग सभी बागियों को मना लिया है। कुछ विधानसभा सीटों को छोड़कर अब 230 सीटों पर कांग्रेस का कोई बागी नहीं है। इससे पहले करीब 35 सीटों पर बागी कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा रहे थे, लेकिन कमलनाथ, रणदीप सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह के मनाने पर अधिकांश नाराज नेता मान गए हैं। इन सभी से अपना नाम वापस ले लिया है। 
विज्ञापन


सिंह के बंगले पर बनाया वॉर रूम
कांग्रेस में मान मनुहार अंत तक चली। जैसे भोपाल की हुजूर विधानसभा से कांग्रेस के मन्नू डागा निर्दलीय मैदान में आ गए थे, लेकिन आखिरी समय पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। दिग्विजय सिंह बुधवार देर रात तक लोगों से फोन पर चर्चा करते रहे। इसके बाद गुरुवार को भी सुबह से ही वे अपने रूठे नेताओ को मनाने में जुट गए थे। सिंह ने अपने निवास पर ही चुनाव के लिए वॉर रूम तैयार किया है। पिछले दो दिनों से वे यहीं से प्रदेश में सक्रिय बने हुए थे।। 
विज्ञापन


ऐसे हुए सरेंडर
जानकारी के अनुसार बागियों को मनाने के लिए सरकार बनने पर उन्हें निगम मंडल और आयोग में उचित पद दिए जाने का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही कुछ नेताओं को अभी संगठन में महामंत्री और उपाध्यक्ष जेसे पदों से नवाज कर संतुष्ट किया गया है। साथ ही कुछ नेताओं को चेतावनी भी दी गई थी, जिसके चलते उन्होंने पार्टी के सामने सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed