फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Five times more goods seized this time compared to last election, one thousand FIRs filed

MP Election 2023: पिछले चुनाव की तुलना में इस बार पांच गुना सामान जब्त, एक हजार एफआईआर

Mon, 13 Nov 2023 03:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 03:38 PM IST
सार

2018 के चुनाव में 72 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया गया था, जबकि 2023 के चुनाव में ये आंकड़ा बढ़कर 300 के पार पहुंच गया है। इस बार नगदी, शराब और सोना बड़ी मात्रा में पकड़ाया है। इसके साथ ही एफआईआर की संख्या भी बढ़ी है। इस बार अब तक एक हजार मामले आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023: Five times more goods seized this time compared to last election, one thousand FIRs filed
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार पांच गुना सामान जब्त किया है। इसकी कुल कीमत 300 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसमें 40 करोड़ से अधिक की अवैध शराब बरामद की गई है। इसके साथ ही करीब 30 करोड़ की नगदी भी जब्त की गई है। अब तक हुई इस पूरी कार्रवाई पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि कई तरह का सामान जब्त किया गया है। इसमें ड्रग्स, गोल्ड, प्रचार सामग्री जैसे सामान शामिल हैं। राजन ने बताया कि चुनाव में अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तहत 1000 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 
विज्ञापन


डीपफेक वीडियो के मामले
राजन ने बताया कि चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर भी पूरी नजर बनाए हुए है। अगर कोई प्रत्याशी या पार्टी किसी पोस्ट को बूस्ट करता है तो उसका खर्चा जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही डीपफेंक के कई मामले भी सामने आए हैं। जिसकी शिकायत आयोग तक पहुंची है। सोशल मीडिया या तकनीक से जुड़ी इस तरह से जुड़ी शिकायतों को जांच के लिए साइबर पुलिस के पास भेज दिया गया है। जांच के बाद इसमें उचित एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


वोट से पहले हो गई मौत
इसके साथ ही राजन ने बताया कि आयोग चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। मतदाता पर्चियां घर पहुंच गईं हैं। पोस्टल बैलेट से मतदान करवाया जा चुका है। 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर पर ही मतदान की सुविधा दी गई थी। ऐसे कई बुजुर्ग मतदाता हैं जिनकी मतदान से पहले ही मृत्यु हो गई। इसके साथ दिव्यांग मतदाताओं ने भी हॉमवोटिंग की सुविधा का लाभ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed