फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Election battle is being fought behind the scenes, hi-tech war rooms of political parties

MP Election 2023: पर्दे के पीछे से भी लड़ा जा रहा चुनावी रण, राजनीतिक दलों के हाईटेक वॉर रूम, खास को ही एंट्री

Fri, 29 Sep 2023 09:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 09:58 PM IST
सार

MP Chunav 2023: मध्यप्रदेश में चुनाव की बिसात बिछ गई है। जहां भाजपा ने रानीकमलापति स्टेशन के पास एक निजी कॉम्प्लेक्स में अपना वॉर रूम तैयार कर लिया है। वहीं कांग्रेस की टीम सरकारी बंगले पर वॉर रूम से काम कर रही है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Election battle is being fought behind the scenes, hi-tech war rooms of political parties
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 जितना पर्दे के सामने जमीन पर लड़ा जा रहा है उससे कहीं ज्यादा यह युद्ध पर्दे के पीछे बंद कमरों से लड़ा जा रहा है। जी हां, कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ने ही अपने अपने वार रूम तैयार कर लिए हैं। यह वॉर रूम आधुनिक तकनीक से लैस हैं। किसी राजनीतिक दल ने अपने वॉर रूम को निजी भवन में बनाया है तो किसी ने इसे सरकारी बंगले में तैयार किया है। एक ट्रेंड टीम इन वॉर रूमों में काम कर रही है और चुनाव की हर गतिविधि पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा का वॉर रूम
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए एक से अधिक वार रूम बनाए हैं, जहां से चुनावी गतिविधियों को चल रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा ने अपने प्रदेश कार्यालय के पास में ही एक निजी भवन में सातवें माले पर वॉर रूम तैयार किया है जो बीते कई हफ्तों से यहां काम कर रहा है। यहां पर किसी भी बाहरी या अंजान व्यक्ति की एंट्री नहीं है। भाजपा के भी चिन्हित लोग ही यहां पर जा सकते हैं। मध्यप्रदेश भाजपा चुनाव के प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में इस वॉर में टीम काम कर रही है। इसके साथ ही भाजपा ने अपने कार्यालय में भी एक वॉर रूम बनाया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का वॉर रूम
कांग्रेस के वॉर रूम की बात करें तो कांग्रेस ने अपने एकलौते सांसद नकुलनाथ के भोपाल स्थित शासकीय बंगले पर वॉर रूम तैयार किया है। कांग्रेस की एक गुप्त टीम यहां से चुनाव में काम कर रही है। इसके साथ ही एक वॉर रूम पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले पर भी सक्रिय है। यहां पर हर विधानसभा सीट की मेपिंग की जा रही है। इसकी वॉर रूम की मॉनिटरिंग खुद कमलनाथ कर रहे हैं। 

अपने-अपने वॉर रूम 
पार्टी स्तर से हटकर बात करें तो नेताओं ने भी अपने-अपने बंगले या निजी भवन में चुनाव के लिए वॉर रूम तैयार करवाए हैं। सूत्रों के अनुसार चाहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हों या दिग्विजय सिंह सभी के बंगले पर वॉर रूम बने हैं और यहां से गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इनके अलावा चुनाव में प्रत्याशी और दावेदारों ने भी वॉर रूम तैयार करवा लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed