फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Congress takes a jibe at Shivraj government on onion prices

MP Election 2023: प्याज पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए शिवराज सरकार पर सवाल

Sun, 29 Oct 2023 03:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Oct 2023 03:07 PM IST
सार

Bhopal: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं ने भोपाल में डेरा डाला हुआ है। जहां भाजपा की ओर से सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को कांग्रेस पर हमला बोला तो जवाब में कांग्रेस की ओर से रागिनी नायक ने बीजेपी पर पलटवार किया।

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress takes a jibe at Shivraj government on onion prices
प्याज पर सियासत तेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्याज के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को घेरा। इस दौरान मंच पर मौजूद अन्य प्रवक्ता गले में प्याज की माला पहने हुए नजर आए। इधर, डॉ. रागिनी नायक ने कविता गाकर भाजपा सरकार पर मंहगाई को लेकर तंज कसा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्याज के बढ़ते दाम जनता को खून के आंसू रूला रहा है। पहले 200 पार टमाटर और अब 80 से 90 ₹ किलो प्याज से आम जनता बेहाल है। बढ़ती महंगाई पर तंज कसते हुए नायक ने कहा कि भाजपा जनता के जख्मों में नमक लगाने का काम करती है।
विज्ञापन


किसानों को सही दाम नहीं मिल पा रहा
नायक ने कहा कि किसानों को फसलों को लेकर सही दाम नहीं मिल पा रहा है। उनका बुरा हाल है। गैस सिलेंडर की बढ़ती महंगाई पर स्मृति ईरानी अब कुछ नहीं बोलती हैं। मीनाक्षी लेखी को बताना चाहिए कि एमपी में आटा, दाल और दूध सब दोगुने दाम पर क्यों आ गया है। एक तरफ महंगाई है, कमाई नहीं है। नौकरियां नहीं हैं। कर्ज 4.50 लाख करोड़ रुपए पार हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बस मंदिर-मस्जिद का मुद्दा
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए नायक ने कहा कि बीजेपी चुनाव में मंदिर और मस्जिद लेकर आती है। बीजेपी के पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं हैं। राम जी ने कहा है कि छल कपट मोहि न भावा। बीजेपी सिर्फ धर्म पर राजनीति करती है। चुनाव के समय सिर्फ धर्म की बात करती है। बीजेपी के विदिशा और गुना में प्रत्याशी घोषित करने पर नायक ने कहा कि अब इनके पास प्रत्याशी नहीं बचे हैं वही थके हुए लोगों को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed