फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 Congress raised demand for resignation of Forest Minister Vijay Shah

MP Election 2023: कांग्रेस ने उठाई वन मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग, कहा- 146 का छाता 200 में खरीदा

Wed, 11 Oct 2023 03:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 11 Oct 2023 03:45 PM IST
सार

MP Election 2023: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने बुधवार को पीसीसी में प्रेसवार्ता की। उन्होंने इसमें भाजपा पर हमला बोला। भाजपा के मंत्री और सरकार पर कई आरोप लगाए। इसके साथ ही हमास के मुद्दे पर अपनी सफाई भी दी।

विज्ञापन
MP Election 2023 Congress raised demand for resignation of Forest Minister Vijay Shah
कांग्रेस की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस ने वन विभाग में चरण पादुका योजना में 60 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि विभाग ने 146 रुपये का छाता 200 रुपये में खरीदा। इसे लेकर कांग्रेस ने वन मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग की है। 

विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से भोपाल में राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मंत्री शाह और लघु वनोपज संघ के एमडी पर कई गंभीर आरोप लगाए। शर्मा ने आरोप लगाया कि इन दोनों की मिलीभगत से वन विभाग में 60 करोड़ का छाता घोटाला किया गया। योजना के तहत खरीदे गए छाते के दामों में हेरफेर किया गया। कंपनी जो छाता 146 रुपये में बेचती है, उसे शाह और एमडी ने 200 रुपये में खरीदा। इससे साफ जाहिर होता है कि आदिवासियों को बांटे जाने वाले छातों के नाम पर मंत्री और अधिकारी ने मिलकर गबन किया। शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि विजय शाह अपने पद से इस्तीफा दें और इस पूरे मामले की जांच करवाई जाए।
विज्ञापन


नहीं लिया हमास का समर्थन : शर्मा
हमास के समर्थन से जुड़े सवाल पर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि वैसे तो इस्राइल और हमास के युद्ध का एमपी चुनाव से कोई लेना देना नहीं, लेकिन मैं एक बात साफ करना चाहता हूं कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में जो प्रस्ताव पारित किया गया है, उसमें ऐसी कोई बात नहीं की गई है, जिसका जिक्र किया जा रहा है। हमने सिर्फ अपील और सुखद संबंधों की बात कही है। कांग्रेस हमेशा आतंकवाद के खिलाफ रही है। हमने अपने दो दो पीएम खोए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जातिगत जनगणना होना चाहिए
जातिगत जनगणना का समर्थन करते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि भाजपा जाति के नाम पर विद्वेष फैलाने का काम करती है। हम तो चाहते हैं कि जातिगत जनगणना होना चाहिए। कांग्रेस ये मानती है जातिगत जनगणना होगी तो एक आंकड़ा हर वर्ग का सामने आएगा। इससे योजनाएं सार्थक होने में लाभ मिलेगा। मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा दिए गए बयान पर आलोक शर्मा ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा यह बात याद रखें जब जनाक्रोश यात्रा उनके दरवाजे के सामने से निकली थी, उसमें 70 हजार से अधिक लोगों का हुजूम था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed