फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: BJP State President VD Sharma's attack on Rahul Gandhi's visit to Madhya Pradesh

MP Election 2023: राहुल के दौरे पर वीडी शर्मा का हमला, टिकट से जुड़े सवालों पर बोले- केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा

Fri, 29 Sep 2023 04:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 04:29 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कमलनाथ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पूछना चाहती है मिगलानी और कक्कड़ कोन हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP State President VD Sharma's attack on Rahul Gandhi's visit to Madhya Pradesh
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। इस पर हमला करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की आज लीडरशिप थकी हुई लीडरशिप है। ऐसी लीडरशिप के नेतृत्व में राहुल गांधी एमपी आ रहे हैं। कांग्रेस के खून में अंग्रेजो के जींस आज भी हैं। आप विदेश की धरती पर देश को बदनाम करते हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने चुनाव से जुड़े हर एक सवाल पर कहा कि केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। चाहे वीडी शर्मा के खुद के चुनाव लड़ने का सवाल हो या ज्योतिरादित्य सिंधिया के शिवपुरी से चुनाव लड़ने का सवाल। ऐसे सभी सवालों पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमारा पार्लियामेंट बोर्ड और केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। वहीं जब शर्मा से पूछा गया कि क्या और सांसदों को भी भाजपा चुनाव मैदान में उतार सकती है तो उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। 
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि भाजपा पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में हैं। हर सीट के लिए जो निर्णय लेना होगा वो हमारा केंद्रीय नेतृत्व लेगा। वहीं टिकट वितरण के फॉर्मूले पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक केडर बेस है पार्टी है। हम जो करते हैं पूरी प्रोसेस के साथ करते हैं। आकाश विजयवर्गीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को पत्र लिखने के सवाल पर शर्मा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने परिवारवाद को समाप्त कर दिया है। भाजपा में भी परिवाद नहीं चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब और मंत्री नहीं लिखेंगे पत्र
मंत्री यशोधरा सिंधिया के चुनाव लड़ने से इनकार करने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने हेल्थ इश्यू के चलते चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उन्होंने मुझे 4 महीने पहले ही बताया था इसके साथ ही उन्होंने अपने इस निर्णय को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से भी बात की है। अब आगे नेतृत्व निर्णय लेगा। आगे क्या और मंत्री भी ऐसा पत्र संगठन को लिख सकते हैं इस सवाल के जवाब पर शर्मा ने कहा कि मैं गारंटी लेता हूं अब आगे ऐसा कोई और नहीं लिखेगा। 

राहुल गांधी की यात्रा पर उठाए सवाल 
वीडी शर्मा ने राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस की आज लीडरशिप थकी हुई लीडरशिप है। ऐसी लीडरशिप के नेतृत्व में राहुल गांधी एमपी आ रहे हैं। कांग्रेस के खून में अंग्रेजो के जींस आज भी हैं। आप विदेश की धरती पर देश को बदनाम करते हैं। आप झूठ की गारंटी हैं। एक बार फिर झूठ की गारंटी ला रहे हैं। शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता राहुल गांधी से पूछना चाहती है कि 2018 में आपने जो वायदे किए थे उन वायदों का क्या हुआ। 


कक्कड़-मिगालनी कौन हैं
शर्मा ने कहा कि आपकी सरकार के कारण किसान डिफॉल्टर बने। भाजपा सरकार ने उन किसानों को नॉन डिफॉल्टर बनाकर सम्मान दिया। आपकी सरकार ने एक भी नौजवान को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। आपने प्रदेश के लोगों का पानी घर तक छीन लिया। आपकी 15 महीने की सरकार क्या कर रही थी। राहुल जी आपने कभी यहां झांक कर नहीं देखा। आपकी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। ये बात आपके खुद के लोग कहते थे। कक्कड़ और मिगलानी कौन हैं ये एमपी की जनता पूछना चाहती है। आप किस मुंह से प्रदेश की जनता से बात करेंगे। आपके लोगों ने ही आपको झूठा साबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed