फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: BJP fielded workers from India and abroad, engaged in secret campaigning in their own way.

MP Election 2023: भाजपा ने उतारे देश विदेश के कार्यकर्ता, अपने तरीके से गुपचुप प्रचार-प्रसार में जुटे

Thu, 02 Nov 2023 04:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 04:52 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के लिए विदेश से भी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मध्यप्रदेश में सक्रिय हैं। भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में अपनी एक विशाल फौज खड़ी कर दी है। एक तरफ बड़े दिग्गज नामी नेताओं ने कमान संभाल रखी है तो वहीं दूसरी ओर ये कार्यकर्ता गुपचुप तरीके से प्रचार को आगे बढ़ा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP fielded workers from India and abroad, engaged in secret campaigning in their own way.
जिलाध्यक्षों की हो सकती है छुट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सिर्फ मध्य प्रदेश के ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों और भारत के अलग-अलग राज्यों से भी कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा है। ये सभी अपने अपने माध्यम से प्रदेश में हो रहे चुनाव में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। जहां विदेश से कार्यकर्ता फोन पर संपर्क साध कर भाजपा के लिए वोट जुटा रहे हैं, वहीं पड़ोसी राज्यों से आए कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर भाजपा के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


इन देशों से कार्यकर्ता सक्रिय
विदेश से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चुनाव मैदान में सक्रिय हैं। इनमें यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, यूके, बहरीन, कुवैत, जापान, यूएई, सिंगापुर, पोलैंड, हांगकांग, नाइजीरिया, नॉर्वे, डेनमार्क, मलेशिया, कनाडा, केन्या, रूस और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश के कार्यकर्ता शामिल हैं। ये सभी फोन के माध्यम से प्रदेश के मतदाताओं को साधने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन राज्यों से भी आए कार्यकर्ता
चुनाव में महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तरप्रदेश से आईं महिला कार्यकर्ता प्रदेश की सभी विधानसभाओं में स्वसहायता समूह और लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों से संपर्क कर रही हैं। ये सभी भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए गये कार्यों को लेकर घर घर पहुंच रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed