फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 Bjp Candidate List Announcement Candidate Names Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav

MP Election 2023: BJP की पांचवीं सूची में 92 नाम, तीन मंत्रियों के टिकट काटे, 6 को फिर मौका, देखें पूरी लिस्ट

Sat, 21 Oct 2023 04:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 04:54 PM IST
सार

MP BJP Candidate List: मध्यप्रदेश भाजपा ने अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी। इस बार भी भाजपा की सूची में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। बता दें कि भाजपा इससे पहले चार सूचियों के जरिए 136 नामों का एलान कर चुकी है। बता दें कि राज्य में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
MP Election 2023 Bjp Candidate List Announcement Candidate Names Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में 92 नामों की घोषणा की गई है। इसमें 12 महिला हैं। चुनाव केंद्रीय समिति की बैठक में शेष 94 नामों पर चर्चा हुई है। इसके बाद ये सूची जारी की गई। बता दें कि गुना और विदिशा से भाजपा ने नाम रोके हैं। प्रदेश की 227 सीटों पर मुकाबला लॉक हो गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दे ंकि भाजपा अब तक कुल 228 नाम पर मुहर लगा चुकी है। 2 सीटों पर नामों का एलान होना बाकी है। गौरतलब है कि भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची जारी की थी। इसमें 39 नाम थे। फिर दूसरी सूची में भी 39 नाम सामने आए थे। इसमें तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट दिए थे। इस सूची में तीन विधायकों के टिकट काट दिए थे। तीसरी सूची में एक नाम था। चुनावों की तारीख घोषित होते ही भाजपा ने चौथी सूची जारी की थी। चौथी सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिए थे। 57 प्रत्याशियों की इस सूची में सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दिए गए। अब पांचवीं सूची जारी की है। पांचवीं सूची भी कई दिनों से टल रही थी। लगातार कई बैठकों के बाद पांचवी सूची सामने आई है। कई लोग इसे भाजपा की रणनीति भी बता रहे हैं। कहना है कि कांग्रेस की सूची का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन









कांग्रेस कर चुकी 229 सीटों पर नाम तय
बता दें कि कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन पहली सूची जारी की थी। इसमें 144 नाम थे। गुरुवार देर रात 88 नामों का एलान किया था। इसमें तीन टिकट बदले गए थे। इस तरह कांग्रेस 229 सीटों पर नाम तय कर दिए हैं। बैतूल जिले की आमला सीट पर नाम तय होना बाकी है। यहां से भाजपा योगेश पंडाग्रे का नाम तय कर चुकी है। 

MP Election 2023 Bjp Candidate List Announcement Candidate Names Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस से आए सचिन बिरला, निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल और राणा विक्रम को टिकट दिया। सिद्धार्थ तिवारी को त्योथर और छाया मोरे को पंधाना से टिकट मिला। उज्जैन से पारस जैन का टिकट कट गया। पूर्व मंत्री माया सिंह और सूर्यप्रकाश मीना को भी टिकट मिला है। हरसूद से विजय शाह, टिमरनी से संजय शाह, मंत्री गौरीशंकर बिसेन की बेटी को टिकट, महू से मंत्री ऊषा ठाकुर, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव, अमरपाटन से रामखेलावन पटेल, शुजालपुर से इंदर सिंह परमार, पोहरी से सुरेश धाकड़, बालाघाट में मौसम बिसेन, शिवपुरी में देवेंद्र कुमार जैन, मंत्री ओपीएस भदौरिया, भोपाल दक्षिण पश्चिम सीट पर भगवान दास सबनानी, पूर्व राज्यसभा सांसद संपतइया युइके, मनगंवा में नरेंद्र प्रजापति, होशंगाबाद सीट से सीतासरण शर्मा और विशाल रावत को टिकट मिला है।

आज जारी हुई लिस्ट
भाजपा के 92 प्रत्याशियों में सामान्य के 30, अन्य पिछड़ा वर्ग के 29, अनुसूचित जाति के 16 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 17 प्रत्याशी हैं। वहीं, अब तक घोषित 228 प्रत्याशियों में सामान्य के 78, अन्य पिछड़ा वर्ग के 69, अनुसूचित जाति के 34 और अनुसूचित जनजाति के 47 प्रत्याशी हैं। इसमें 28 महिला और 200 पुरुष उम्मीदवार हैं।

नौ मंत्री में छह को दोबारा मौका, सिंधिया समर्थक ओपीएस भदौरिया का टिकट काटा
भाजपा ने कांग्रेस की सूची आने के बाद अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए छह मंत्रियों को दोबारा टिकट दिया। वहीं, तीन मंत्री के टिकट काटे, उसमें भी बालाघाट में गौरीशंकर बिसेन की जगह उनकी बेटी मौसम बिसेन को प्रत्याशी बनाया। वहीं, शिवपुरी में यशोधरा राजे सिंधिया ने पहले ही स्वास्थ्य कारणों से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उनकी जगह देवेंद्र कुमार जैन को प्रत्याशी बनाया है। मेहंगाव से मंत्री ओपीएस भदौरिया का टिकट काटा है, उनकी जगह राकेश शुक्ला को टिकट दिया गया है। वहीं, महू से मंत्री ऊषा ठाकुर, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव, अमरपाटन से रामखेलावन पटेल और शुजालपुर से इंदर सिंह परमार को दोबारा टिकट दिया गया है।

होशंगाबाद में सगे भाई आमने सामने
होशंगाबाद सीट पर भाजपा ने सीतासरण शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। यहां पर कांग्रेस ने गिरिजाशंकर शर्मा को टिकट दिया है। इस सीट पर दोनों सगे भाई आमने-सामने चुनाव लड़ेंगे। वहीं, टिमरनी सीट पर संजय शाह को प्रत्याशी बनाया है। यहां पर उनके सामने उनके भतीजे अभिजीत शाह चुनाव लड़ेंगे। बता दें संजय शाह मंत्री विजय शाह के भाई है। विजय शाह को भाजपा ने आठवीं बार हरसूद सीट से प्रत्याशी बनाया है।

विजयवर्गीय के बेटे समेत 28 विधायकों के टिकट काटे 
भाजपा ने इंदौर-3 सीट से कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश का टिकट काट दिया है। भाजपा ने कुल 28 विधायकों के टिकट काटे हैं। इसमें मनगंवा में वर्तमान विधयाक पंचू लाल प्रजापति का टिकट काटा। उनकी जगह नरेंद्र प्रजापति को मैदान में उतारा है। वहीं, उज्जैन से पूर्व मंत्री और विधायक पारस जैन का टिकट काटकर अनिल जैन कालूखेड़ा को प्रत्याशी बनाया है। जोबट से विधायक सुलाचना रावत की तबीयत खराब होने के चलते उनके बेटे विशाल को टिकट दिया है। उपचुनाव के समय सुलाचना रावत कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई थी। 

भाजपा में शामिल होने वाले इन नेताओं को टिकट 
भाजपा ने कांग्रेस विधायक सचिन बिरला को बड़वाह से टिकट दिया है। वहीं, निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को बालाघाट के वारासिवनी और कांग्रेस से भाजपा कुछ दिन पहले शामिल होने वाले श्रीनिवास तिवारी के बेटे सिद्धार्थ तिवारी को त्योंथर से प्रत्याशी बनाया है। आगर की सुसनेर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम सिंह राणा को टिकट दिया गया है। बिजावर से सपा विधायक राजेश शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। शुक्ला एक साल पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे का भी टिकट कटा
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा को टिकट नहीं मिला है। मिश्रा ग्वालियर दक्षिण सीट से दावेदारी कर रहे थे। पूर्व वित्तीय जयंत मलैया को टिकट दिया गया है।

तीन पूर्व सांसद को भी टिकट 
भाजपा ने पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय को ऑलोट से प्रत्याशी बनाया है। साथ ही राज्यसभा की पूर्व सदस्य संपतिया उईके को मंडला से चुनाव में उतारा है। इसके अलावा पूर्व सांसद माया सिंह को ग्वालियर पूर्व से प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed