{"_id":"653629c34d5889b5cc01e233","slug":"mp-election-2023-after-hanuman-now-entry-of-ramcharit-manas-in-mp-elections-kamal-nath-remembered-chaupai-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: एमपी चुनाव में हनुमान के बाद अब रामचरित मानस की एंट्री, कमल नाथ को याद आई चौपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: एमपी चुनाव में हनुमान के बाद अब रामचरित मानस की एंट्री, कमल नाथ को याद आई चौपाई
Mon, 23 Oct 2023 01:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:37 PM IST
सार
MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का महासंग्राम जारी है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे के ऊपर चुनावी तीर छोड़ रहे हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शिवराज सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के चुनाव में हनुमान के बाद रामचरित मानस की एंट्री हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने रामचरितमानस की चौपाई के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। पीसीसी चीफ ने चौपाई ट्वीट करते हुए लिखा कि श्रीरामचरित मानस में लक्ष्मण जी को समझाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने कहा- जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी। सो नृपु अवसि नरक अधिकारी।।
शिवराज जी, समझदार को इशारा काफी होता है। मध्यप्रदेश में किसान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में जवान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में बुजुर्ग दुखी हैं, मध्यप्रदेश में माताएं-बहनें दुखी हैं, मध्यप्रदेश में दलित और आदिवासी दुखी हैं। उनके दुख का कारण डबल स्पीड पर चलने वाली आपकी झूठ मशीन है। आपकी दिखावटी, बनावटी, सजावटी और मिलावटी सरकार ने भारत के हृदय प्रदेश को विदीर्ण कर दिया है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। अब बदलाव होगा और जनकल्याण करने वाली सरकार मध्यप्रदेश में बनेगी।
विज्ञापन
कमलनाथ का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर सोशल मीडिया वॉर जारी है। वह रोज सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स के माध्यम से पोस्ट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उनकी सरकार को घेर रहे हैं। इसके पहले भी कमलनाथ पोस्ट कर भाजपा सरकार पर कई सवाल उठा चुके हैं। जवाब में सीएम शिवराज भी नाथ पर पलटवार कर रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन