{"_id":"6534ae0312a8c6b87b0b9fb7","slug":"mp-election-2023-20-nominations-came-on-the-first-day-bhupendra-filled-two-nilanshu-filled-three-forms-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: पहले दिन आए 20 नामांकन, भूपेंद्र ने दो, नीलांशु ने भरे तीन फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: पहले दिन आए 20 नामांकन, भूपेंद्र ने दो, नीलांशु ने भरे तीन फॉर्म
Sun, 22 Oct 2023 10:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:37 AM IST
सार
MP Election 2023: एमपी में 17 नवंबर को मतदान है और 3 दिसंबर को परिणाम। इससे पहले नामांकन का सिलसिला शुरू हो गया है। बीजेपी के 4 और कांग्रेस के 3 प्रत्याशियो ने फॉर्म भर दिया है। भाजपा के दो मंत्रियों ने अपना फॉर्म दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव 2023
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में नामांकन की अधिसूचना जारी होने के बाद पहले दिन 20 नामांकन आए। प्रदेशभर में शनिवार को 17 अभ्यर्थियों ने अपना फार्म जमा किया है। जहां विधानसभा सीट खुरई से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दो नामांकन फार्म जमा किए। वहीं चित्रकूट विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी ने तीन नामांकन भरे। मंत्री भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने भी सांवेर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। इनके साथ ही भाजपा उम्मीदवार राजकुमार मेव ने महेश्वर और शिव नारायण सिंह ने बांधवगढ़ से फॉर्म भरा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन ने बासौदा, योगेंद्र सिंह बाबा ने लखनादौन से नामांकन दाखिल किया है। भाजपा और कांग्रेस के अभ्यार्थियों के अलावा समाजवादी पार्टी, अन्य दल और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन जमा किए हैं। पहले दिन भाजपा के 4 और कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है।
इस बार है कम समय
शासकीय अवकाशों की संख्या अधिक होने के चलते इस बार फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ छह दिन का ही समय मिला है। ऐसे में प्रत्याशी बिना किसी देरी के अपना फार्म भर रहे हैं। गौरतलब है कि 30 अक्तूबर तक फॉर्म लिए जाएंगे जबकि 1 नवंबर को समीक्षा होगी। 2 नवंबर तक नाम वापस लिया जा सकता है। 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
इन विधान सभा सीटों पर भरे फॉर्म
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 ग्वालियर, जिला ग्वालियर से 1, विधानसभा क्षेत्र बामोरी क्रमांक- 28 और विधानसभा क्षेत्र गुना (अजा) क्रमांक-29 जिला गुना से 1-1, विधानसभा क्षेत्र अशोकनगर (अजा) क्रमांक-32 से 1, विधानसभा क्षेत्र खुरई क्रमांक-36 जिला सागर से 2, विधानसभा क्षेत्र सागर क्रमांक-41 जिला सागर से 1, विधानसभा क्षेत्र दमोह, क्रमांक-55 जिला दमोह से 1, विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट क्रमांक 61 जिला सतना से 3, विधानसभा क्षेत्र सिरमौर क्रमांक-68 जिला रीवा से 1, विधानसभा क्षेत्र बांधवगढ़ (अजजा) क्रमांक-89 जिला उमरिया से 1, विधानसभा क्षेत्र लखनादौन (अजजा) क्रमांक 117 जिला सिवनी से 1, विधानसभा क्षेत्र विदिशा क्रमांक-144 और विधानसभा क्षेत्र बासौदा क्रमांक-145 से 1-1, विधानसभा क्षेत्र भोपाल मध्य क्रमांक-153 जिला भोपाल से 1, विधानसभा क्षेत्र महेश्वर (अजा) क्रमांक-183 जिला खरगोन से 1, विधानसभा क्षेत्र देपालपुर क्रमांक-203 और विधानसभा क्षेत्र सांवेर (अजा) क्रमांक 211 जिला इंदौर से 1-1 नामांकन प्राप्त हुआ है।