फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Digvijay and Patwari make big allegations, Agriculture Minister is doing black marketing of fertilizers, C

Mp: दिग्विजय और पटवारी का बड़ा आरोप, कृषि मंत्री करवा रहे खाद की कालाबाजारी, कांग्रेस निकालेगी गांव खेत यात्रा

Thu, 17 Oct 2024 03:36 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 17 Oct 2024 03:36 PM IST
सार

प्रदेश में किसानों को खाद खरीदी में आ रही परेशानी को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कृषि मंत्री पर खाद की कालाबाजारी करवाने का आरोप लगाया है। किसानों की परेशानी को लेकर कांग्रेस गांव खेत यात्रा निकालेगी।
 

विज्ञापन
MP: Digvijay and Patwari make big allegations, Agriculture Minister is doing black marketing of fertilizers, C
जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में किसानों को खाद खरीदी में परेशानी को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को पीसीसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश सरकार और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा। दोनों ही नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश के कृषि मंत्री खाद की कालाबाजारी करवा रहे हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि बार-बार यह बात स्थापित होती जा रही है कि बीजेपी की सरकार, शिवराज और मोहन यादव किसान विरोधी हैं। ऋण माफी योजना बंद की। कांग्रेस पार्टी जो योजना लेकर आई थी उन्हें बंद किया। जो वादा इन्होंने किया था समर्थन मूल्य का वह अब तक पूरा नहीं किया और किसानों को धोखा दिया है। गेहूं और धान का वादा के अनुरूप एमएसपी नहीं दिया। पटवारी ने कहा है कि  किसानों की परेशानी को लेकर कांग्रेस गांव खेत यात्रा निकालेगी।

विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं बल्कि किसानों का विषय है। सबसे बड़े किसान विरोधी शिवराज सिंह चौहान देश में मध्य प्रदेश की दुहाई देकर झूठ बोल रहे हैं। पूरे प्रदेश से किसने की समस्याओं और दुर्गति की खबरें हैडलाइन बन रहीं। मैं हर मंगलवार को शिवराज से समय मांगता हूं। अगला मंगलवार पांचवा होगा जब तक वह समय नहीं देंगे, हम लगातार उनसे समय मांगेंगे। किसानों की समस्या को लेकर से मांग रहा हूं। कांग्रेस गांव, खेत यात्रा निकालेगी। आग्रह करेंगे सरकार से जो आपने बातें की है वह पूरी करो व्यवस्थाओं को दुरुस्त करो। जल्द तारीख का एलान करेंगे। यात्रा में सभी बड़े नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस शासन में किसानों को नहीं हुई कोई परेशानी 
दिग्विजय सिंह ने कहा कि सहकारिता आंदोलन के प्रमुख सुभाष यादव ने जितना काम किया उतना किसी ने नहीं किया। तब तय किया था जितनी भी खाद किसानों को चाहिए बोवनी से पहले सरकारी गोदाम से उपलब्ध कराएंगे। कभी किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई किसानों को। एक बोरी की भी कालाबाजारी नहीं हुई कांग्रेस शासन काल में। 2004 के बाद कृषि विभाग का सत्यानाश हुआ। ट्रांसपोर्ट विभाग बड़ा कमाऊ विभाग है। कृषि विभाग ने ट्रांसपोर्ट विभाग को भी पीछे छोड़ दिया। झूठे आंकड़े देकर हजारों करोड़ ऑन का घपला किया है। सब्सिडी में किसानों के फर्जी नाम डाले गए। ऑर्गेनिक पर मिलने वाली ग्रांट पर भी घपला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के नेता कर रहे कालाबाजारी
दिग्विजय सिंह ने कहा कि 40 से 50 प्रतिशत का जो खाद का कोटा आ रहा है, उसे प्राइवेट एजेंसी को सौंप दिया। बिना कालाबाजारी के एक बोरी भी नहीं मिल रही। भाजपा के नेता ही कालाबाजारी कर रहे केंद्र सरकार का आदेश है 17 नवंबर 2022 का जबरन वह सामान भी खरीदने के लिए किसानों को कहा जा रहा है जो नॉन फर्टिलाइजर है। उसे समय शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री थे। अब वे देश के कृषि मंत्रालय को लूट रहे हैं। 


मंत्रियों से लेकर ऊपर तक पहुंच रहा पैसा 
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मामले की कलई खुलने के बाद भी कंपनी के खिलाफ करवाई नहीं की गई। समिति के मैनेजर को जेल भेजा गए। उन्होंने कहा कि मुरैना जिले में 30 परसेंट खाद मिल रहा है जबकि मुरैना से प्रदेश के कृषि मंत्री आते हैं। सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि सहकारिता के किसानों को 0% ब्याज पर कर्ज दे रहे हैं, लेकिन सरकार यह मजबूर कर रही है कि प्राइवेट लोगों से नगद खाद खरीदो। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी की उपज ही पीएम मोदी की है। इस खाद से प्रति किलो किसानों को घाटा हो रहा है। खुलेआम धांधली हो रही है। मंत्रियों से लेकर ऊपर तक पैसा जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरा आरोप है कि कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना कालाबाजारी करवा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रमुख राजनीतिक दल नेताओं को बुलाए। जन सुनवाई में बुलाएं हम आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed