फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Congress took out Kisan Nyay Yatra across the state, all the big leaders joined in different cities, polic

Mp:कांग्रेस ने प्रदेश भर में निकली किसान न्याय यात्रा,सभी बडे़ नेता अलग-अलग शहरों में हुए शामिल, पुलिस ने रोका

Fri, 20 Sep 2024 07:25 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 20 Sep 2024 07:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस किसानों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश भर में किसान न्याय यात्रा निकाली खास बात यह रही कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता इस यात्रा में अलग-अलग जिलों में शामिल हुए।

विज्ञापन
MP: Congress took out Kisan Nyay Yatra across the state, all the big leaders joined in different cities, polic
किसान न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस किसानों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश भर में किसान न्याय यात्रा निकाली खास बात यह रही कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता इस यात्रा में अलग-अलग जिलों में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और एक्स सीएम दिग्विजय सिंह इंदौर में यात्रा का नेतृत्व किया। वहीं कमलनाथ और नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा से यात्रा को हरी झंडी दिखाई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने धार में शामिल हुए। भोपाल में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह यात्रा में शामिल हुए। इसी प्रकार कांग्रेस की सभी दिग्गज नेता अलग-अलग जिलों में ट्रैक्टर में बैठकर यात्रा में शामिल हुए। राजधानी भोपाल में रातीबड़ क्षेत्र अन्तर्गत नीलबड़ तिराहा साक्षी ढाबा से किसान न्याय यात्रा निकाली गई। रातीबड़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। यात्रा को सूरज नगर तिराहे भदभदा पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। 
विज्ञापन



राजधानी में बुलडोजर से रोकी कांग्रेस की रैली
भोपाल में रातीबड़ से आगे बढ़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सूरज नगर तिराहे पर रोक लिया। खास बात ये है कि पुलिस ने कांग्रेस की रैली को रोकने के लिए यहां दो बुलडोजर खड़े कर दिए। कांग्रेस की इस यात्रा में करीब 150 से ज्यादा ट्रैक्टर शामिल रहे। बाद में कांग्रेस ने यहीं पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। साथ ही सोयाबीन का पौधा भी दिया। भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को ज्ञापन से साथ ही सोयाबीन का पौधा भी सौंपा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के नेतृत्व में भोपाल में किसान न्याय यात्रा निकली। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक आतिफ अकील, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस यात्रा में पहुंचे। यात्रा को सूरज नगर तिराहे भदभदा पहुंचने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इससे ट्रैक्टर रैली लेकर आने वाले किसान व कांग्रेस कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंच सकें।कांग्रेस ने प्रदेश भर में निकली किसान न्याय यात्रा, सभी दिग्गज नेता अलग-अलग शहरों में हुए शामिल भोपाल में बैरिकेडिंग कर कलेक्ट्रेट जाने से रोका
विज्ञापन



 इन मांगों को लेकर निकली यात्रा 
कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में यह न्याय यात्रा  किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, खाद-बीज और बिजली की समस्या दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर निकाली। कांग्रेस किसानों को सोयाबीन का समर्थन मूल्य छह हजार रुपये, गेहूं का 2,700 और धान का 3,100 रुपये प्रति क्विंटल दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 10 हजार ट्रैक्टर शामिल होने का दावा
कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि पूरे प्रदेश में करीब 10 हजार ट्रैक्टर कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में शामिल हुए हैं। जिलों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश भर में करीब डेढ़ लाख लोग प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed