फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Congress Report on work of Mahila Congress in Lok Sabha elections sought exercise to connect young women

MP Congress: लोकसभा चुनाव में महिला कांग्रेस के कामकाज की रिपोर्ट तलब, युवतियों को जोड़ने की कवायद शुरू

Tue, 11 Jun 2024 09:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 09:38 PM IST
सार

MP Congress: एमपी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान महिलाओं द्वारा किए गए कामों की रिपोर्ट तलब की है। 17 से 25 साल की युवतियों को संगठन से जोड़ने को कहा गया है।

विज्ञापन
MP Congress Report on work of Mahila Congress in Lok Sabha elections sought exercise to connect young women
महिला कांग्रेस बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी संगठन में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। बैठकों में अलग-अलग विभागों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। साथ ही चुनाव के दौरान काम नहीं करने वालों को पद से मुक्त किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक बुलाई गई, जिसमें महिलाओं द्वारा लोकसभा चुनाव में किए गए काम की रिपोर्ट तलब की गई है। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों के साथ ही जिला अध्यक्षों को बुलाया गया था। अब रिपोर्ट के आधार पर हार की समीक्षा की जाएगी। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अब 17 से 25 साल उम्र की युवतियों को संगठन से जोड़ने की कवायद शुरू करने को कहा गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




महिलाओं को न्याय दिलाने पूरी ताकत से विपक्ष की भूमिका निभाएं
बैठक में लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि महिला कांग्रेस आगे की रणनीति तय कर महिलाओं को न्याय दिलाने पूरी ताकत के साथ विपक्ष की भूमिका निभाने महिलाओं के बीच जाएंगी और मोहन यादव सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे। महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। महिला अत्याचार के खिलाफ जन आंदोलन करेंगे। युवतियों और किशोरियों की जन समस्याओं को लेकर लड़ेंगे। बैठक में तय हुआ कि जिन जिलों में महिला कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह से खड़ा नहीं हुआ है, उसे प्रभावी रूप में खड़ा किया जाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलों में हर महीने बैठक करने के निर्देश
कांग्रेस महिला विभाग की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे जिले की बैठक माह के पहले या दूसरे सप्ताह में आवश्यक रूप से कराएं, जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों को आवश्यक रूप से बुलाया जाए, जिसकी रिपोर्ट भी माह के हर तीसरे सप्ताह में प्रदेश महिला कांग्रेस को अनिवार्य रूप से भेजी जाए। जिन जिलों में अब तक प्रियदशिर्नी (17 से 21 साल) का गठन नहीं हुआ है, उसे शीघ्र ही करें। विभा पटेल ने महिलाओं से सामाजिक सरोकार के चलते संगठन की गतिविधि बढ़ाने की मंशा से महिलाओं को जोड़ने के लिए रंगोली, मेहंदी जैसी स्पर्धा का आयोजन भी करने के निर्देश दिये हैं। विभा पटेल ने महिला पदािधकािरयों से जिलों में पूर्व महिला पार्षद, पूर्व महिला सरपंच, जिला एवं जनपद पंचायत की पूर्व महिला सदस्य, सामाजिक एवं रचनात्मक संगठनों में सक्रिय महिलाओं की संगठन में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।


10 साल की कार्य योजना बनाएगी कांग्रेस
मध्यप्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब संगठन को मजबूत करने आगामी 10 सालों की कार्य योजना बनाएगी। इसके लिए कांग्रेस 15 जून से मंथन अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता ब्लॉक स्तर तक जाएंगे और पार्टी पदाधिकारी से लेकर पंचायत जिला जनपद के पदाधिकारी से पार्टी को मजबूत बनाने के सुझाव लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed