{"_id":"6651eb5f8c50d86c920950e1","slug":"mp-congress-fear-of-irregularities-in-counting-congress-prepared-master-trainers-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Congress: काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका, कांग्रेस ने तैयार किए मास्टर ट्रेनर, काउंटिंग एजेंट को दी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Congress: काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका, कांग्रेस ने तैयार किए मास्टर ट्रेनर, काउंटिंग एजेंट को दी ट्रेनिंग
Sat, 25 May 2024 07:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 25 May 2024 07:15 PM IST
सार
एमपी कांग्रेस को मतगणना के दौरान काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका है। इसलिए काउंटिंग एजेंटों की ट्रेनिंग के लिए मास्टर ट्रेनर तैयार किए हैं, जिसमें लगभग 100 मास्टर ट्रेनर्स को मतगणना एक्सपर्ट द्वारा ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
काउंटिंग एजेंट को दी ट्रेनिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, भोपाल में शनिवार को मतगणना प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश के 27 लोकसभा क्षेत्रों के कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा भेजे गए प्रतिनिधियों को प्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने ट्रेनिंग दी।
विज्ञापन
धनोपिया ने कहा कि आगामी चार जून 2024 को लोकसभा चुनाव की मतगणना होना नियत है। कांग्रेस प्रत्याशियों को मतगणना के दौरान मतगणना अभिकर्ताओं के समक्ष आने वाली समस्याओं और उनसे निपटने के लिए कार्यशाला में उन्हें प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 3 से 4 अभिकर्ता उपस्थित हुए, जिन्हें मतगणना से संबंधित विस्तृत, तकनीकी एवं सामान्य जानकारियों सहित फार्म 17 सी की पूर्ण जानकारी से भी अवगत कराया गया। ताकि लोकसभा चुनाव की मतगणना का कार्य सफलता के साथ सम्पन्न कराया जा सके। कार्यशाला में आए प्रतिनिधि अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में पहुंचकर मतगणना कार्य में शामिल होने वाले अभिकर्ताओं को सतर्कता से मतगणना कार्य कराने संबंधी संपूर्ण जानकारी से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
धनोपिया ने कहा कि मतगणना के दौरान काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए काउंटिंग एजेंटों की ट्रेनिंग के लिए मास्टर ट्रेनर तैयार किये गये हैं, जिसमें लगभग 100 मास्टर ट्रेनर्स को मतगणना एक्सपर्ट द्वारा ट्रेनिंग दी गई है। इस दौरान यह भी जानकारी दी गई कि 85 साल से ऊपर के मतदाताओं द्वारा हुये मतदान को कैसे देखा जायेगा, कैसे पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, कैसे ईवीएम का रखरखाव होगा और कैसे ईवीएम की गणना होगी, कैसे पर्चियों की गिनती होगी सहित अन्य जानकारियों से ट्रेनिंग के दौरान अवगत कराया गया।
विज्ञापन
बारीकी से निगरानी और कई तकनीकी बिंदु बताए
मप्र कांग्रेस के महामंत्री और प्रशासन प्रभारी संजय कामले ने कहा कि मतगणना के संबंध में बारीकी से निगरानी और मतों की जांच और कई तकनीकी बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया, जो मास्टर ट्रेनर यहां से प्रशिक्षण लेकर गये हैं, वे संबंधित लोकसभा क्षेत्र में मतगणना कार्य में शामिल होने वाले अभिकर्ताओं को मतगणना कार्य की बारीकियों एवं भ्रांतियों से अवगत करायेंगे। एक दिवसीय कार्यशाला को मप्र कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, एडवोकेट संजय गुप्ता, मप्र कांग्रेस वाररूम के ललित सेन एवं साबिर ख़ान सतना द्वारा भी संबोधित किया गया।
