फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Congress: Congress will churn over defeat today, Congress State President Jitu Patwari will review

MP Congress: आज हार का मंथन करेगी कांग्रेस पीसीसी में जुटेंगे कांग्रेस नेता, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे

Wed, 05 Jun 2024 02:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Jun 2024 02:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में आधी सीटें जीतने के दावे, बड़े नेताओं से जीत की उम्मीदें और युवा टीम के हाथ प्रदेश की कमान के बाद भी कांग्रेस को प्रदेश में करारी हार मिली। इस हार के कारणों पर मंथन करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज बैठक बुलाई है।  

विज्ञापन
MP Congress: Congress will churn over defeat today, Congress State President Jitu Patwari will review
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा को क्लीन स्वीप थमा चुकी कांग्रेस अब हार के कारणों से गुत्थम गुत्था हो रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आज बुधवार को बैठक बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर वे रिपोर्ट तैयार करेंगे और पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से कम से कम आधी सीटें जीतने का दावा किया जा रहा था। पार्टी हाईकामन को बड़े नेताओं से जीत की उम्मीदें थी, युवा टीम के हाथ प्रदेश की कमान सौंपी गई थी। लेकिन, इसके बाद भी करारी हार का सामना पार्टी को करना पड़ा। ऐसा क्यों हुआ अब इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक बुलाई है। इस मंथन बैठक में हार के कारणों पर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बैठक में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया जैसे सीनियर नेताओं की हार पर भी चर्चा होगी। इस बात पर भी मंथन होगा कि ऐन चुनाव के दौरान हुई टूट-फूट और नेताओं की पलायन नीति ने पार्टी को कितना नुकसान पहुंचाया है। पीसीसी चीफ इस बैठक में जमीनी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नेताओं के प्रदर्शन पर भी जवाब मांगेंगे। इस बैठक से निकले बिंदुओं के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को सौंपी जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय नहीं बड़े नेताओं की आमद
सूत्रों का कहना है कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी द्वारा बुलाई गई इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ शामिल होंगे या नहीं, यह तय नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि दोनों नेता दिल्ली में चल रहे घटनाक्रम पर अपनी सहभागिता दर्शाने संभवतः दिल्ली कूच कर गए हैं। इसके चलते ये बैठक से दूर रह सकते हैं।


बदलेगी पीसीसी की तस्वीर
लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी से पलायन कर गए कांग्रेस नेताओं के कारण प्रदेशभर में एक खालीपन के हालात बने हैं। कई विधायक, पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के पार्टी से बाहर निकल जाने के बाद इन जिलों में नई टीम बनना है। इधर, चुनाव के दौरान सक्रिय नहीं दिखने वाले नेताओं और भीतरघात के हालात बनाने वाले भी पीसीसी के रडार पर हैं। चुनाव नतीजों के बाद बने हालात को देखते हुए अब पीसीसी टीम में नए सिरे से फेरबदल की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed