फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM to Invite Chemical and Petrochemical Industries to Invest at India Chem 2026 in Mumbai

एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम, मुंबई में आज से इंडिया केम-2026

Thu, 22 Oct 2026 09:01 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 22 Oct 2026 09:01 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में शामिल होकर मध्यप्रदेश में रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योगों के लिए निवेश की संभावनाएं प्रस्तुत करेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में वैश्विक निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ औद्योगिक विस्तार, नई तकनीक और रोजगार के अवसरों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
MP CM to Invite Chemical and Petrochemical Industries to Invest at India Chem 2026 in Mumbai
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को मुंबई में आयोजित इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वे रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़े निवेशकों के सामने मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश के अवसरों, औद्योगिक अधोसंरचना और राज्य की नीतियों को रखेंगे। सम्मेलन 22 से 24 अक्टूबर तक चलेगा। भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक, विशेषज्ञ और नीति निर्माता शामिल होंगे। रसायन एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी सरकारी खरीदी पर सवाल: कहीं 2 लाख का कचरा वाहन, कहीं 6 लाख में! 2500 यूजर ID-पासवर्ड लीक होने का भी खुलासा
विज्ञापन


वैश्विक कंपनियों के साथ निवेश पर चर्चा
इंडिया केम-2026 के पहले दिन उद्घाटन सत्र के बाद प्रदर्शनी, मुख्य कार्यपालक अधिकारियों का फोरम और कारोबारी नेटवर्किंग के कार्यक्रम होंगे। भारत-अमेरिका, भारत-जापान और भारत-यूरोपीय संघ के रसायन एवं पेट्रोकेमिकल फोरम में व्यापार, औद्योगिक सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले उद्योगों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम, अफसरों को फील्ड में रहने के निर्देश

तकनीक, पर्यावरण और औद्योगिक सुविधाओं पर मंथन
सम्मेलन के दूसरे दिन, 23 अक्टूबर को विशेष रसायन, पेट्रोकेमिकल उद्योग, औद्योगिक अधोसंरचना और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा संयंत्र एवं मशीनरी, पंप, वाल्व और कृषि रसायन जैसे विषयों पर भी परिचर्चाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें उत्पादन प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने, नई तकनीक अपनाने और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों पर विचार किया जाएगा। 24 अक्टूबर को सम्मेलन के अंतिम दिन भी प्रदर्शनी जारी रहेगी। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: त्योहारों में कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर सख्ती, हादसा हुआ तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार

निवेश से उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने की कोशिश
रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग का संबंध विनिर्माण, औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला और सहायक उद्योगों से है। इस क्षेत्र में निवेश बढ़ने से उत्पादन गतिविधियों के विस्तार और रोजगार के नए अवसर बनने की संभावनाएं रहती हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार इस अंतरराष्ट्रीय मंच के जरिए निवेशकों को राज्य में उपलब्ध सुविधाओं और नीतियों से अवगत कराने की कोशिश करेगी। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से रसायन एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद करना तथा मध्यप्रदेश में इस क्षेत्र के औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं को सामने रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed