फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM targeted Rahul, said - Congress's 'naives' want to do politics in the country with the support of Pakis

MP: CM ने राहुल पर साधा निशाना, बोले-कांग्रेस के 'नादान' पाकिस्तान के समर्थन से देश में राजनीति करना चाहते हैं

Thu, 26 Sep 2024 09:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 26 Sep 2024 09:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चल रही है। भाजपा सनातन को बढ़ावा देने का कार्य करती है तो कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के पेट में दर्द होता है।

विज्ञापन
MP: CM targeted Rahul, said - Congress's 'naives' want to do politics in the country with the support of Pakis
सीएम डॉ. यादव को मथुरा के पेड़े (मिठाई) से तौलकर सम्मान किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को हरियाणा के चरखी दादरी, भिवानी और बवानी खेरा विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के 'नादान' पाकिस्तान के समर्थन से देश में राजनीति करना चाहते हैं। राहुल गांधी को भारत में राजनीति करना है तो भारत के लोगों का समर्थन लें, अगर उन्हें पाकिस्तान के समर्थन से राजनीति करनी है तो वह भारत में नहीं पाकिस्तान में राजनीति करें। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हरियाणा सहित देश भर के हमारे बच्चे सीमा पर पाकिस्तान के साथ अपने खून की अंतिम बूंद तक लड़ते हैं। वोट के खातिर कांग्रेस और राहुल गांधी शहीदों व सैनिकों को अपमानित करने का कार्य करते हैं। राहुल देश का सम्मान न देश में रखते हैं और न ही विदेश में रखते हैं। राहुल गांधी, कांग्रेस और उसके समर्थक दल जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने की मांग करते हैं और पाकिस्तान उसको समर्थन करता है। देश के खिलाफ जाने वाले को हरियाणा की जनता इस विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी। भाजपा ने नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री और हमें मुख्यमंत्री बनाकर गरीबों को सम्मान देने का कार्य किया है। बवानी खेरा विधानसभा के मिलकपुर गांव में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मथुरा के पेडों से तौलकर सम्मान किया। 
विज्ञापन


कांग्रेस वोट की खातिर गलत मार्ग पर चल रही है
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चल रही है। भाजपा सनातन को बढ़ावा देने का कार्य करती है तो कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के पेट में दर्द होता है। सनातन के मार्ग पर चलते हुए गरीब से गरीब व्यक्ति को भी भाजपा ने गले लगाया है, लेकिन कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनाने के लिए हमारे पूर्वजों ने करीब 500 सालों तक संघर्ष किया। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना। भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा में कांग्रेस नेताओं को बुलाया गया था, लेकिन एक भी कांग्रेस नेता भगवान श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या नहीं पहुंचे। कांग्रेस के लोग तो देवी-देवताओं के नाम लेने में भी शर्माते हैं। अभी कांग्रेस के पाप धुले नहीं हैं। भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाले कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को जनता माफ करने वाली नहीं है। हरियाणा देश का इकलौता राज्य है, जिसका नाम भगवान श्रीहरि के नाम पर ही है। इसी हरियाणा की धरती पर भगवान श्रीकृष्ण ने करीब पांच हजार साल पहले देश-दुनिया को श्रीमद्भावत गीता का उपदेश देकर धर्म के मार्ग पर चलने और कर्तव्यपथ पर डटे रहने का रास्ता दिखाया। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया है, जब मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर के लिए इस बार वोट देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed