फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM Mohan Yadav Offers Prayers at Dwarkadhish Temple Says Govt Focused on Boosting Religious Tourism

द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे सीएम मोहन यादव: विधिवत किया दर्शन-पूजन; बोले- धार्मिक पर्यटन के विकास पर सरकार का फोकस

Thu, 03 Sep 2026 01:13 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Thu, 03 Sep 2026 01:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के देवभूमि द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने धार्मिक पर्यटन के विकास पर जोर देते हुए उज्जैन के महाकाल लोक और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उदाहरण दिया। 

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav Offers Prayers at Dwarkadhish Temple Says Govt Focused on Boosting Religious Tourism
द्वारका में पूजा-अर्चना करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर भगवान द्वारकाधीश के विधिवत दर्शन-पूजन किए। उन्होंने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना बढ़ोत्तरी हुई
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आज द्वारका आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में धार्मिक पर्यटन का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में करीब 20 गुना वृद्धि हुई है। इसी तरह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से भी धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है।
विज्ञापन


धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए सुगम यातायात, ठहरने की सुविधा, सुरक्षा और अन्य जरूरी अधोसंरचनाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: 1700 साल पुराने शिलापट्ट ने खोला प्राचीन रहस्य, तीन दृश्यों में उकेरी बलराम जन्म की कहानी; जानिए इतिहास

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश के दर्शन को बताया सौभाग्य
मुख्यमंत्री ने द्वारकाधीश मंदिर को चार धामों में शामिल प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक बताते हुए कहा कि जन्माष्टमी से पहले भगवान द्वारकाधीश के दर्शन करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। दर्शन-पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान द्वारकाधीश से मध्यप्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed