Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP CM Mohan Yadav launches 'Lokpath' mobile app, to be Fill potholes on Roads News in Hindi

MP: सीएम यादव ने 'लोकपथ’ मोबाइल एप का किया लोकार्पण, अब गड्ढों की फोटो खींचकर भेजने पर होगी कार्रवाई

Tue, 02 Jul 2024 01:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Jul 2024 01:38 PM IST
सार

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर पॉटहोल्स और पेच की रिपोर्टिंग के लिए तैयार की गई ''लोकपथ'' मोबाइल एप का सिंगल क्लिक के माध्यम से लोकार्पण किया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह उपस्थित रहे। इस एप पर लोक निर्माण विभाग की सड़कों के गड्ढों की फोटो खींचकर भेजना होगा सड़क के गड्ढे समय सीमा में नहीं भरने पर संबंधित क्षेत्र के इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav launches 'Lokpath' mobile app,  to be Fill potholes on Roads News in Hindi
लोकपथ एप हुआ लांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन एवं लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह की विशेष पहल पर सड़क सूचना एवं प्रबंधन प्रणाली को सशक्त करने 'लोकपथ’ मोबाइल एप तैयार किया गया है। 'लोकपथ' मोबाइल एप के माध्यम से आम जनता को सड़कों की समस्याओं की रिपोर्टिंग करने की सुविधा मिलेगी और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित होगी। इस एप के जरिये सड़कों पर व्याप्त गड्ढों की समय पर पहचान और त्वरित सुधार संभव होगा।

विज्ञापन


शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
'लोकपथ' एप में रजिस्टर्ड सड़कों के पॉटहोल्स/पेच का फोटो अपलोड करने पर शिकायत सीधे संबंधित अधिकारी को पहुंच जाएगी। अधिकारी द्वारा 7 दिनों की समय-सीमा में उसी पॉटहोल/पेच का सुधार कार्य कर एप के माध्यम से समाधान दर्ज किया जाएगा, जिसकी सूचना शिकायतकर्ता को मोबाइल पर प्राप्त होगी। इसके अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के अधीन प्रदेश के सभी मरम्मत योग्य राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग और ग्रामीण मार्ग शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


योजना के दो चरण पहले चरण आज से
यह योजना दो चरणों में लागू की जाएगी। प्रथम चरण 2 जुलाई 2024 से प्रारंभ किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और मुख्य जिला मार्ग शामिल रहेंगे। द्वितीय चरण में अन्य जिला मार्ग और ग्रामीण मार्ग भी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें एप को डाउनलोड
वर्तमान में 'लोकपथ' एप को नीचे दिए गए क्यूआर कोड और लोक निर्माण विभाग की वेबसाइट www.mppwd.gov.in पर जाकर डाउनलोड करके इंस्टॉल किया जा सकता है। जल्द ही यह एप Android फोन के लिए प्ले स्टोर और iOS फोन के लिए App Store पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed