फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP Ashish Usha Agarwal attacked Congress Jitu Patwari Hindi News

MP News: भाजपा बोली- कांग्रेस का 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' अभियान छलावा; सिर्फ गांधी परिवार का दिखावा

Tue, 14 Jan 2025 05:31 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 05:31 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल कहा कि पग-पग पर बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने वाली कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एक और उदाहरण पेश कर रहे हैं। कांग्रेस के अभियान में न तो बापू दिख रहे हैं, न भीम नजर आ रहे हैं और न ही संविधान की किताब दिख रही है। 

विज्ञापन
MP News: BJP Ashish Usha Agarwal attacked Congress Jitu Patwari Hindi News
आशीष ऊषा अग्रवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने सामने हैं। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे लगातार हमला बोल रहे हैं। अब मप्र भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने एक्स पर कहा कि कांग्रेस का 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' अभियान छलावा है। अभियान में सिर्फ गांधी परिवार और चरणवंदनकारों का दिखावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


आशीष ऊषा अग्रवाल कहा  कि पग-पग पर बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने वाली कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एक और उदाहरण पेश कर रहे हैं। कांग्रेस के अभियान में न तो बापू दिख रहे हैं, न भीम नजर आ रहे हैं और न ही संविधान की किताब दिख रही है। बस नजर आ रहा है तो सिर्फ गांधी परिवार और उनके चाटुकार। लुटी-पिटी मुद्दाविहीन कांग्रेस बापू और बाबा साहेब का इस्तेमाल और अपमान कर सिर्फ अपनी बची-खुची साख बचाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



दरअसल, मप्र कांग्रेस प्रदेश में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने देवास जिले के कंन्नौद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी शेयर कर पटवारी ने लिखा-  'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' अभियान के तहत की गई बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से महात्मा गांधी और बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही, महू में 27 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए भी आमंत्रित किया गया। बता दें कि पटवारी के इसी एक्स को लेकर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed