फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP bypolls: Shivraj says I am stopping Cong people from coming, don't want any more!

मप्र उपचुनाव: मुख्यमंत्री बोले-कांग्रेस से आने वालों को रोक रहा हूं कि भैया...अब नहीं चाहिए!

Tue, 26 Oct 2021 05:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 26 Oct 2021 05:51 PM IST
सार

देवास जिले के बागली में संबोधित करते हुए शिवराज सिंह कह गए कांग्रेस से आने वालों को मैं रोक रहा हूं कि भैया नहीं चाहिए... बताओ ऐसी कांग्रेस में कोई क्या करेगा?

विज्ञापन
MP bypolls: Shivraj says I am stopping Cong people from coming, don't want any more!
देवास के उदयनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मप्र में हो रहे उपचुनावों के प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। भाजपा कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंक दी है और बड़े नेताओं के लगातार दौरे हो रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को देवास जिले के उदयनगर पहुंचे और जनसभा ली। बातों ही बातों में शिवराज कह गए कि कांग्रेस से आने वालों को मैं रोक रहा हूं कि भैया नहीं चाहिए... बताओ ऐसी कांग्रेस में कोई क्या करेगा।
विज्ञापन


दरअसल, देवास जिले की बागली विधानसभा खंडवा संसदीय क्षेत्र में आती है। इसे भाजपा का गढ़ माना जाता है लेकिन बागली को जिला बनाने की घोषणा के बाद भी जिला नहीं बनाए जाने को लेकर क्षेत्र में नाराजगी है। सिंचाई योजना को लेकर भी गुस्सा सामने आ चुका है। ऐसे में इस क्षेत्र की कमान खुद सीएम ने संभाली है। पिछले दिनों वे सतवास पहुंचे थे तो मंगलवार को उदयनगर आए। सभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में आचार संहिता है इसलिए घोषणा नहीं कर सकता लेकिन बातों ही बातों में योजनाओं का इशारा कर गए।
विज्ञापन


कांग्रेस में सबकुछ कमलनाथ,  बाकी कांग्रेस अनाथ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में कमलनाथ ही सबकुछ है। मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, अध्यक्ष कमलनाथ, स्टार प्रचारक कमलनाथ, युवाओं के नेता नकुलनाथ और बाकी कांग्रेस अनाथ। इसलिए तो कांग्रेस छोडक़र मनोज चौधरी भाजपा में आ गए। सचिन बिरला भी आ गए। बाकी को तो मैं रोक रहा हूं कि भैया नहीं चाहिए। ऐसी कांग्रेस में कोई क्या करेगा बताओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे नहीं थे मुख्यमंत्री क्यों बने
मुख्यमंत्री चौहान ने आगे कहा कि कमलनाथ जब मुख्यमंत्री बने तो सारी योजनाएं बंद कर दी। कहा कि पैसे नहीं है। जब पैसे नहीं थे तो मुख्यमंत्री क्यों बने? मुख्यमंत्री हो तो पैसे का जुगाड़ करना आना चाहिए। मैं विकास कर रहा हूं तो पैसे का जुगाड़ भी कर रहा हूं। उधार भी लाया क्योंकि विकास यात्रा नहीं रूकने देंगे। कांग्रेस वाले कहते हैं कि मैं नारियल लेकर चलता हूं। जहां मौका मिला फोड़ देता हूं, लेकिन मैं कहता हूं कि किस्मत फूटी हो तो नारियल कौन फोड़ सकता है। मेरे साथ जनता है तो मैं नारियल फोड़ सकता हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed