फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Budget: Mohan government moves from knowledge to 'wise' - no new tax in the 2026-27 budget of Rs 4.38 lakh

MP Budget: ज्ञान से ‘ज्ञानी’ की ओर बढ़ी मोहन सरकार- 2026-27 का 4.38 लाख करोड़ के बजट में कोई नया कर नहीं

Wed, 18 Feb 2026 08:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 18 Feb 2026 08:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.38 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के साथ अब उद्योग व इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी फोकस बढ़ाया है। लाड़ली बहना, मुफ्त दूध योजना और द्वारका जैसी घोषणाओं के साथ सरकार ने विकास और जनकल्याण के संतुलन का संदेश दिया है।

विज्ञापन
MP Budget: Mohan government moves from knowledge to 'wise' - no new tax in the 2026-27 budget of Rs 4.38 lakh
मप्र बजट 2026-27 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4,38,317 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह राशि पिछले बजट से चार प्रतिशत अधिक है। इसमें गरीब, युवा, किसान, महिला (GYAN) के साथ अब इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर (GYANII) पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रदेश की जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया है। बजट को सरकार ने “लोगों का बजट” बताते हुए विकास के साथ सामाजिक कल्याण के संतुलन का संदेश दिया। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट हैं। बजट में पुरानी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया है।   ये भी पढ़ें- MP Budget 2026: 'चीता संरक्षण, धार्मिक पर्यटन और कृषि को समर्पित ये बजट', सीएम मोहन यादव की आई प्रतिक्रिया
विज्ञापन
44 करोड़ रुपये का राजस्व आधिक्य 
वर्ष 2026-26 के बजट में राजस्व आधिक्य यानी सकल आय और सकल खर्च के बाद 44 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में शेष रहने का अनुमान है। सरकार की अनुमानित राजस्व प्राप्तियां 3,89,397 करोड़ है, जिसमें से राज्य के स्वयं के कर कर की राशि 1,17,667 करोड़, केंद्रीय करों से प्रदेश का हिस्सा 1,12,137 करोड़, कर के अतिरिक्त राजस्व 24,394 करोड़ तथा अनुदान सहायता 54,505 करोड़ रुपये शामिल हैं। सरकार आने वाले चार से पांच वर्षों में बजट का आकार दोगुना करने की बात करती है। इस बार तीन वर्षीय रोलिंग बजट अपनाते हुए वार्षिक बजट को दीर्घकालिक दृष्टि से जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Budget 2025: 'बातों के बताशे, जनहित के मुद्दे गायब', पूर्व सीएम कमलनाथ ने बताया जनता से विश्वासघात वाला बजट

कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए 1,15,013 करोड़ 
सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। इसमें समृद्ध किसान, सशक्त राज्य के आधार पर कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के दृष्टिगत 1,15,013 करोड़ अन्य वित्तीय संसाधनों समेत का प्रावधान बजट में किया गया है। इसमें कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता वृद्धि के लिए 28 हजार 158 करोड़, आदान व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 64 हजार 995 करोड़ रुपये, उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए 8 हजार 91 करोड़ रुपए, सुरक्षा चक्र के लिए 13 हजार 769 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 


ये भी पढ़ें- MP Budget 2026: सोलर पंप, 25 हजार करोड़ ऋण और 12 हजार सालाना सहायता का संकल्प, किसानों के लिए हुए बड़े एलान

बुनियादी ढांचे और निवेश पर ध्यान
बजट में पूंजीगत व्यय के लिए 80,266 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यदि इसमें अतिरिक्त बजटीय संसाधनों (EBR) को भी शामिल कर लिया जाए, तो प्रभावी पूंजीगत व्यय 1,06,156 करोड़ तक पहुंच जाता है। यह दर्शाता है कि सरकार सड़क, पुल और अन्य बुनियादी ढांचों के निर्माण पर विशेष ध्यान दे रही है। पिछले वर्ष 2025-26 में पूंजीगत व्यय 74,662 करोड़  रुपए था। शहरों में अधोसंरचना विकास के लिए द्वारका योजना में आगामी तीन वर्षों में 5 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभावित है।

ये भी पढ़ें- MP: 15 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, चार लाख साइकिलें और छात्रवृत्तियां; जानें युवाओं के लिए क्या रहा बजट में खास

ग्रामीण क्षेत्र में आबादी भूमि का मालिकाना अधिकार 
ग्रामीण क्षेत्र में आबादी भूमि पर मालिकाना अधिकार की योजना है, जिसमें मुद्रांक एवं पंजीयन का समस्त शुल्क राज्य सरकार वहन करेगी। इसके लिए 3800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मजरा-टोला सड़क योजना के लिए 21 हजार 630 करोड़ की स्वीकृति के बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 800 करोड़ का प्रावधान किया है। राज्य के क्षतिग्रस्त पुलों का पुर्ननिर्माण योजना में 4 हजार 572 करोड़ की स्वीकृति के बाद इस वर्ष 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

ये भी पढ़ें- MP Budget: 14 नए मेडिकल कॉलेज, 3,850 डॉक्टर पदों को भरने की तैयारी, जानें बजट में स्वास्थ्य में क्या रहा खास?

यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना के लिए 700 करोड़ रुपये 
यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों के आठवीं कक्षा तक के बच्चों को मुफ्त दूध दिया जाएगा। इसके लिए 700 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इस योजनांतर्गत आगामी पांच वर्षों में 6 हजार 600 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वहीं, विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के लिए 10 हजार 428 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed