{"_id":"64c54fcbf5fc9398a303c843","slug":"mp-bjp-jayant-malaiya-was-made-the-head-of-the-manifesto-committee-jha-was-made-co-head-two-retired-ias-als-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP BJP: घोषणा पत्र समिति का प्रमुख जयंत मलैया को बनाया, झा सह प्रमुख बनाएं गए, सेवानिवृत्त दो IAS भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP BJP: घोषणा पत्र समिति का प्रमुख जयंत मलैया को बनाया, झा सह प्रमुख बनाएं गए, सेवानिवृत्त दो IAS भी शामिल
Sat, 29 Jul 2023 11:21 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:21 PM IST
सार
19 सदस्यीय कमेटी में दो सेवानिवृत्ति आईएएस संभागायुक्त रह चुके कविंद्र कियावत और पन्ना कलेक्टर रह चुके एसएनएस चौहान भी शामिल है। इस घोषणा पत्र समिति में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
विस्तार
मध्य प्रदेश भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति के साथ ही चुनाव के लिए बनने वाले घोषणा पत्र के लिए भी समिति गठित कर दी है। कांग्रेस के वचन पत्र का मुकाबला करने के लिए भाजपा ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को घोषणा पत्र की कमान सौंपी है। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा को सह प्रमुख बनाया गया है।
भाजपा की घोषणा पत्र समिति में प्रमुख जयंत मैलया, सह प्रमुख प्रभात झा के अलावा पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, अजय विश्नोई के साथ मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य, लता वानखेड़े, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धुर्वे, सांसद सिंह सोलंकी, डीडी उइके, राज्यवर्धन सिंह, अजय प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस कवींद्र कियावत, दीपक विजयवर्गीय, एसएनएस चौहान, अतुल सेठ, मनोज पाल यादव, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और डॉ. विनोद मिश्रा शामिल हैं।