{"_id":"5ff1fadb3b8e5850b87a815c","slug":"mohd-rafiq-takes-oath-as-chief-justice-of-madhya-pradesh-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 26वें मुख्य न्यायाधीश बने मो. रफीक, राज्यपाल ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 26वें मुख्य न्यायाधीश बने मो. रफीक, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Sun, 03 Jan 2021 10:41 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक ने रविवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 26वें मुख्य न्यायधीश की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित समारोह में पद की शपथ दिलाई। रफीक को उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से स्थानांतरित कर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा एवं गृह एवं विधि विधाई मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित कई मंत्री और अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
