फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MLA Arif Masood wrote a letter to CM Mohan Yadav, said this about GIS

Bhopal News: GIS के लिए हो रहे विकास का शुक्रिया, लेकिन गुणवत्ता भी जांची जाए, विधायक मसूद ने लिखा सीएम को खत

Tue, 18 Feb 2025 01:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 01:24 PM IST
सार

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारियों के तहत सौंदर्यीकरण और विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर आभार जताया, लेकिन कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने सड़कों और बुनियादी ढांचे में सुधार की मांग की।

विज्ञापन
MLA Arif Masood wrote a letter to CM Mohan Yadav, said this about GIS
जीआईएस में हो रहे कामों को लेकर सीएम मोहन यादव का विधायक आरिफ मसूद ने आभार माना है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इसी महीने भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट के लिए राजधानी को संवारा सजाया जा रहा है। इसके लिए पूरे शहर में विभिन्न एजेंसियां निर्माण, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के काम किए जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इन कामों के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार माना है। उन्होंने सीएम को लिखी चिट्ठी में ताबड़तोड़ किए जा रहे इन कामों के दौरान गुणवत्ता का ध्यान न रखे जाने की बात कही है। मसूद ने कहा कि बड़ी राशि से किए जा रहे इन कामों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए तो यह काम भविष्य के लिए शहर की जरूरत और विकास की दलील बनेंगे।
विज्ञापन


विधायक मसूद ने सीएम को लिखी चिट्ठी में कहा है कि इस बार की ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आपके द्वारा भोपाल में आयोजित की जा रही है। तैयारियों के लिए विशेष पैकेज भी दिया गया है। उन्होंने भोपाल शहर का जनप्रतिनिधि होने के नाते मुख्यमंत्री का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। साथ ही कुछ छोटी-छोटी बातों पर सीएम का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा है कि 24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारियां इन दिनों ज़ोरों पर हैं। इसके चलते पिछले 15 दिनों से ताबड़तोड़ विकास कार्य हो रहे हैं। इनमें सड़कें, लाइट, रोड मार्किंग, वॉल पेंटिंग, सरफेस रिन्युअल एवं सेफ्टी मेजर्स, सड़कों के दोनों ओर पेवर ब्लॉक, सेंट्रल वर्ज पर पौधे लगाने का काम इत्यादि हो रहा है। लेकिन पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम के अधिकारी बगैर गुणवत्ता जांचे कामों को करवा रहे हैं, जो पूरी तरह गुणवत्ताहीन हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों पर डाला जा रहा डामर खराब क्वालिटी का है, जिसके पैंच सड़कों पर अभी से ही दिखाई दे रहे हैं। मुख्य सड़कों के डामरीकरण एवं रेनोवेशन का कार्य कर रहे हैं, जबकि उससे लगी हुई सड़कों के हाल बद से बदतर है। कमला पार्क से गिन्नौरी मार्ग बहुत ही खराब अवस्था में है। इसी तरह काली मंदिर (पातरा पुल) से लिली टॉकीज़ चौराहे तक का भी ब्यूटीफिकेशन का कार्य भी होना है। विधायक मसूद ने सीएम डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया है कि उपरोक्त कार्याें के साथ-साथ ही इस कार्य को भी कम्प्लीट करा लिया जाए। यदि समिट में विदेशों से पधारे मेहमान पुराने शहर के भ्रमण पर जाएं तो उन्हे अंदरूनी सड़कों भी बेहतर दिखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed