फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Maulana Sajjad Nomani told the words of Prophet Mohammad

Bhopal News: अल्लाह ने उलेमाओं को इल्म की दौलत से नवाजा, उन पर कई जिम्मेदारियां; मौलाना सज्जाद नौमानी

Sat, 14 Sep 2024 12:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 14 Sep 2024 12:54 PM IST
सार

Bhopal News: जिस तरह अल्लाह ने पैगंबर हजरत मुहम्मद को हर इंसान के लिए आदर्श बनाकर भेजा और सभी को उनके बताए रास्ते से फायदा मिलने के हालात बनाए हैं। वैसे ही उलेमाओं के काम, व्यवहार, और दिनचर्या को लेकर भी उन पर कई जिम्मेदारियां रखी हैं। अल्लाह तआला ने उलेमाओं को इल्म (ज्ञान) की नेमत से नवाजा है, इसलिए उन पर कई जिम्मेदारियां हैं।
 

विज्ञापन
Maulana Sajjad Nomani told the words of Prophet Mohammad
मौलाना सज्जाद नौमानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौलाना खलील उर्रहमान सज्जाद नौमानी ने यह बात कही। वे शनिवार को भोपाल की ताजुल मसाजिद में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन सुबह मौलाना ने उलेमाओं की खास मजलिस को संबोधित किया।

विज्ञापन


उन्होंने वर्तमान युग चुनौतियों और प्रलोभनों से भरा है, यह युग विद्वानों से बहुत दूर है, विषय पर बात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पैगंबर का जीवन, उनके बताए तरीके, उनकी जीवनशैली हर बात अपनाए और दोहराए जाने जैसी है। मौलाना ने उलेमाओं को ताकीद की कि वर्तमान हालात में उलेमाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


उन्हें मस्जिदों से, मजलिसों से बेहतरी के रास्ते लोगों तक पहुंचाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता दारुल उलूम ताज-उल-मस्जिद के अमीर प्रोफेसर मुहम्मद हसन खान ने की। इस मौके पर शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी, शहर मुफ्ती मोहम्मद अबुल कलाम खान कासमी, मुफ्ती मोहम्मद अहमद समेत शहर के सभी उलेमा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed