फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Malegaon Blast Case Sadhvi Pragya and BJP Leader Sharma Statement After Malegaon Verdict

Malegaon Blast: BJP नेता शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने गढ़ा हिंदू आतंकवाद, साध्वी बोलीं- मेरा जीवन बर्बाद हो गया

Thu, 31 Jul 2025 08:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 31 Jul 2025 08:52 PM IST
सार

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी कोर्ट से बरी हो गए हैं। इस फैसले के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर 'हिंदू आतंकवाद' का झूठा नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया है। वहीं, भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि उन्हें षड्यंत्रपूर्वक फंसाया गया था, आज भगवा और हिंदुत्व की जीत हुई है।

विज्ञापन
Malegaon Blast Case Sadhvi Pragya and BJP Leader Sharma Statement After Malegaon Verdict
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालेगांव ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा समेत सातों आरोपियों को बरी कर दिया है। इसके बाद से भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। कोर्ट के फैसले पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और दिग्विजय सिंह ने इस्लामिक आतंकवाद पर पर्दा डालने के लिए जानबूझ कर हिंदू आतंकवाद शब्द को गढ़ा था। हिंदू न कभी आतंकवादी था, न है और न होगा। कोर्ट के फैसले के बाद दिग्विजय सिंह समेत पूरी कांग्रेस को हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा में मंत्री राकेश सिंह ने मालेगांव ब्लास्ट में कोर्ट के फैसले से सभी को अवगत कराया। उन्होंने  कहा कि अभी-अभी मालेगांव ब्लास्ट को लेकर निर्णय आया है, जिन लोगों पर हिंदू आतंकवाद के आरोप लगाए गए थे। उन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया। इससे साबित हो गया है कि हिंदू आतंकवाद नाम की कोई चीज़ नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मैं जीवित हूं, क्योंकि संन्यासी हूं
वहीं, एनआईए कोर्ट में भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, "मैंने शुरू से ही कहा है कि जिन लोगों को जांच के लिए बुलाया जाता है, उसके पीछे कोई आधार होना चाहिए। मुझे जांच के लिए बुलाया गया और गिरफ्तार कर प्रताड़ित किया गया। इससे मेरा पूरा जीवन बर्बाद हो गया। मैं एक साधु का जीवन जी रही थी, लेकिन मुझे फंसा दिया गया। कोई भी हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ। मैं जीवित हूं, क्योंकि मैं एक संन्यासी हूं। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत भगवा को बदनाम किया। आज भगवा और हिंदुत्व की जीत हुई है। जो लोग दोषी हैं उन्हें भगवान सजा देंगे।  

कांग्रेस की संकुचित मानसिकता पर करारा प्रहार
सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर सीएम ने लिखा, सत्यमेव जयते मालेगांव विस्फोट प्रकरण में सभी आरोपियों का निर्दोष सिद्ध होना कांग्रेस की संकुचित मानसिकता पर करारा प्रहार है। "हिन्दू आतंकवाद" जैसे नैरेटिव गढ़ने वाली कांग्रेस सदैव याद रखे, हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। यह निर्णय सनातन धर्म, साधु-संतों एवं भगवा को अपमानित करने वाले लोगों को कड़ा जवाब है। कांग्रेस को सभी सनातनियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देनी चाहिए
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि NIA कोर्ट फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देनी चाहिए। अहमदाबाद मामले में जैसे सरकार सुप्रीम कोर्ट गई वैसे इसमें भी जाना चाहिए। हमने कभी किसी धर्म से आतंकवाद को नहीं जोड़ा। वहीं पूर्व मंत्री सचिन यादव ने कहा कि कोर्ट के फैसले पर कुछ नहीं बोलना चाहिए।


घिनौने शब्द से हिंदू को जोड़ने वालों के मुंह पर लगा ताला
PWD मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि हिंदू को बदनाम करने बड़ा षड्यंत्र किया गया था। हिंदू को आतंकवाद से जोड़ा गया। यह साजिश आज नाकाम हुई। मालेगांव मामले में सभी को दोषमुक्त किया गया। हिंदू और सनातन के खिलाफ माहौल बनाया गया था। आतंक जैसे घिनौने शब्द से हिंदू को जोड़ने वालों के आज मुंह पर ताले लग है। एमपी के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि कांग्रेस का षड्यंत्र था सनातन और हिंदू को बदनाम करना। मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए साजिश की गई थी। इस साजिश के पीछे कांग्रेस के कई दिग्गज नेता थे। आज सच, सनातन और हिंदू की जीत हुई। कांग्रेस और कांग्रेस की साजिश और झूठ हार गया।


गांधी के हत्यारों की तारीफ, देश की सोच नहीं
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि आतंकवादी आतंकवादी होता है, उसमें भगवा कहना गलत है। मेरी निजी सोच है कि जो लोग गोडसे का समर्थन करते हैं, कम से कम लोकतंत्र में उनके लिए हमारे दिल में कोई जगह नहीं है। साध्वी प्रज्ञा कई बार गांधी जी के हत्यारों की तारीफ कर चुकी हैं, जो हमारे देश के सोच के विपरीत है।


कोर्ट के फैसले से सत्य की जीत हुई
मध्यप्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्रीय विचारधारा का कार्यकर्ता है और न्यायालय पर भरोसा करता है। दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। हमारी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर तथाकथित सरकारों द्वारा झूठे मुकदमे लगाए थे। कोर्ट के फैसले से सत्य की जीत हुई।


सुनियोजित षड्यंत्र में फंसाया गया
पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने विधानसभ में कहा कि सत्य की जीत हुई है। प्रज्ञा जी ने जो कष्ट सहे उन पर आज न्याय मिला। हम जानते थे कि उन्होने अपराध नहीं किया है और सुनियोजित षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है तो एक दिन सभी बाइज्जत बरी होंगे।




ये भी पढ़े:  'मेरे फूफा को तालाब में धक्का दिया, देखते-देखते वो डूब गए', बच्चे ने सुनाई आंखों देखी; हादसा हत्या में बदला

Malegaon Blast Case Sadhvi Pragya and BJP Leader Sharma Statement After Malegaon Verdict
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ। (फाइल फोटो)

कमलनाथ बोले- भाजपा जो चाहे कह सकती है
मालेगांव विस्फोट मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस नेता और मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा- जो भी प्रभावित होगा वह अपील करेगा। भाजपा जो चाहे कह सकती है, लेकिन यह अदालत का फैसला है और इस पर अपील की जा सकती है। वे निश्चित रूप से दोबारा अपील करेंगे। 

Malegaon Blast Case Sadhvi Pragya and BJP Leader Sharma Statement After Malegaon Verdict
पूर्व सीएम उमा भारती। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उमा भारती ने प्रज्ञा सिंह को दी बधाई
मालेगांव ब्लास्ट केस के फैसले पर मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा आज निर्दोष साबित हुईं। प्रज्ञा जी को बधाई और माननीय न्यायालय का अभिनंदन। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed