{"_id":"6815e7dbe756deeca80ecd24","slug":"making-fake-notes-with-the-help-of-color-printer-and-computer-know-how-caught-by-police-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: कलर प्रिंटर-कंप्यूटर की मदद से बना रहा था जाली नोट, जानें कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: कलर प्रिंटर-कंप्यूटर की मदद से बना रहा था जाली नोट, जानें कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?
Sat, 03 May 2025 03:37 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 03 May 2025 03:37 PM IST
सार
निशातपुरा पुलिस ने गाड़ियों की जांच के दौरान एक स्कूटर सवार युवक को पकड़ा है, जो नकली नोट बना रहा था। पुलिस को उसके पास से 100 और 50 रुपये के नकली नोट मिले हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निशातपुरा पुलिस ने गाड़ियों की जांच के दौरान एक स्कूटर सवार युवक को पकड़ा है, जो नकली नोट बना रहा था। पुलिस को उसके पास से 100 और 50 रुपये के नकली नोट मिले हैं। पूछताछ में पता चला कि वह अपने घर में ही कलर प्रिंटर से नकली नोट छाप रहा था। शुरुआत में पुलिस को जानकारी मिली है कि वह अब तक करीब 40 हजार रुपये के नकली नोट बाजार में चला चुका है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, अब उसे रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक फूड सप्लाई कंपनी में काम करने वाले डिलीवरी बॉय को पुलिस ने रोका। लेकिन वह स्कूटर लेकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कलर प्रिंटर-कंप्यूटर की मदद से बना रहा था जाली नोट, जानें कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?
विज्ञापन
जांच में जब पुलिस ने स्कूटर की डिग्गी देखी तो उसमें 100 रुपये के 72 और 50 रुपये के 59 नकली नोट मिले। पूछताछ में उसने अपना नाम जाकिर खान, बताया। थाने लाकर उससे और पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि वह अपने घर में ही कंप्यूटर और कलर प्रिंटर की मदद से नकली नोट बना रहा था। इसके बाद पुलिस जाकिर को उसके घर ले गई, जहां से नकली नोट छापने वाला कंप्यूटर, प्रिंटर और बाकी सामान जब्त किया गया।
बाजार में चलाए हजारों रुपये
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी जाकिर ने अब तक हजारों रुपए के नकली नोट बाजार में चला दिए हैं। वह सिर्फ 100 और 50 रुपए के नोट ही छापता था। जाकिर का कहना है कि छोटे नोट आसानी से चल जाते हैं और जल्दी किसी को शक भी नहीं होता।
ये भी पढ़ें: बीच सड़क पर पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, जमकर हुई मारपीट
वह पिछले करीब छह महीने से ये काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि उसे कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा। फिर उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि अब तक उसने कितने नकली नोट चलाए हैं और क्या इस काम में उसके साथ और लोग भी शामिल हैं।
