फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Major Achievement for Bhopal Railway Division: Passenger Earnings Cross ₹1,000 Crore Mark; ₹896 Crore from Fre

भोपाल रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि: 1000 करोड़ पार यात्री कमाई, माल से 896 करोड़, नई ट्रेनें और हाईटेक सुविधाएं

Fri, 03 Apr 2026 08:38 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 03 Apr 2026 08:38 PM IST
सार

भोपाल रेल मंडल ने 2025-26 में यात्री संख्या, राजस्व और माल परिवहन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। नई ट्रेनों, डिजिटल सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से रेलवे सेवाएं पहले से अधिक आधुनिक और यात्री अनुकूल बनी हैं।

विज्ञापन
Major Achievement for Bhopal Railway Division: Passenger Earnings Cross ₹1,000 Crore Mark; ₹896 Crore from Fre
डीआरएम पंकज त्यागी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्व, यात्री सेवा और माल परिवहन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की है। डीआरएम पंकज त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मंडल ने हर प्रमुख क्षेत्र में ग्रोथ हासिल की है।मंडल ने माल परिवहन से ₹896.38 करोड़ की कमाई की, जो पिछले साल से करीब 14% ज्यादा है। वहीं 414.80 लाख यात्रियों ने सफर किया, जिससे ₹1013.78 करोड़ का यात्री राजस्व मिला। टिकट चेकिंग से भी ₹39.18 करोड़ की आय हुई। भोपाल-धनबाद और भोपाल-चोपन एक्सप्रेस जैसी नई ट्रेनों की शुरुआत की गई। इसके अलावा 10 स्टेशनों पर 16 ट्रेनों के नए ठहराव दिए गए और पूरे साल में 8923 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।
विज्ञापन


डिजिटल और हाईटेक सुविधाओं का विस्तार
भोपाल मंडल के 80 स्टेशनों पर UPI, QR कोड मशीनें और हैंडहेल्ड डिवाइस शुरू किए गए हैं। टिकटिंग सिस्टम को डिजिटल बनाने के साथ मोबाइल ऐप से टिकट बुकिंग में भी तेजी आई है। बीना-इटारसी के बीच चौथी रेल लाइन को मंजूरी मिली है। अमृत भारत योजना के तहत नर्मदापुरम और शाजापुर स्टेशनों का उन्नयन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- MP बोर्ड रिजल्ट की उलटी गिनती शुरू, 15 अप्रैल के पहले नतीजे संभव, 16 लाख छात्रों को इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन



भोपाल स्टेशन बना और आधुनिक
राजधानी के भोपाल रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड, 300 क्षमता वाला एग्जीक्यूटिव लाउंज और नई पार्किंग व्यवस्था जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन उपलब्धियों से भोपाल मंडल की सेवाएं पहले से ज्यादा आधुनिक, तेज और यात्री सुविधाओं के अनुरूप हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed