फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Maha Kumbh: Union Minister Scindia took a dip in the Ganga, performed puja with his wife Priyadarshini

Mahakumbh: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लगाई गंगा में डुबकी, पत्नी प्रियदर्शिनी के साथ किया पूजन

Thu, 13 Feb 2025 06:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 06:47 PM IST
सार

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया संगम में स्नान करने पहुंचे। उनके साथ पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया भी थीं।

विज्ञापन
Maha Kumbh: Union Minister Scindia took a dip in the Ganga, performed puja with his wife Priyadarshini
महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज महाकुंभ का 32वां दिन है। श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे। उन्होंने संगम पर पहुंचकर डुबकी लगाई और पूजन किया। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन


प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया संगम में स्नान करने पहुंचे। उनके साथ पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया भी थीं। इसकी तस्वीर भी सामने आई है। सिंधिया ने गंगा में डुबकी लगाने की तस्वीर शेयर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले पहुंचे थे दिग्विजय सिंह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने माघी पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाई थी। उनके साथ बेटे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मुकुंद तिवारी ने भी स्नान किया था। 

सीएम मोहन यादव भी कर चुके स्नान
बता दें कि बीते शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कुंभ में स्नान करने प्रयागराज पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि ‘मैं एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री भी यहां स्नान करके गए हैं, गृहमंत्री जी भी यहां आ चुके हैं। यहां मध्यप्रदेश का पंडाल भी लगा है और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चल रहे हैं। 2028 में उज्जैन में कुंभ मेला लगेगा, उसकी तैयारियों के लिए अधिकारियों का दल भी प्रयागराज आ चुका है। आज मैं स्वयं यहां आया हूं। साधु संतों से मार्गदर्शन लेंगे और आशीर्वाद भी लेंगे। मैं प्रदेशवासियों के लिए मां गंगा से प्रार्थना करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed