फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh weather report temperature may fall five degrees celsius imd alert for fog and cold wave

मध्यप्रदेश: 5 डिग्री नीचे गिर सकता है तापमान, घने कोहरे और शीतलहर के आसार

Mon, 25 Jan 2021 05:31 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Mon, 25 Jan 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh weather report temperature may fall five degrees celsius imd alert for fog and cold wave
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मौसम लगातार करवट ले रहा है। किसी दिन तेज चटख धूप निकलती है तो अचानक ही मौसम सर्द हो जाता है। ऐसे में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इसके तहत कहा गया है कि आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट हो सकती है। तापमान पांच डिग्री तक नीचे गिर सकता है। इसके अलावा घना कोहरा पड़ने और शीतलहर चलने के आसार भी बन रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसा हो सकता है मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिन मौसम का मिजाज सर्द रहेगा। तापमान में लगातार गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा पंजाब और उसके आसपास बना प्रेरित चक्रवात भी खत्म हो रहा है, जिससे हवा का रुख उत्तर दिशा की ओर हो गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई, जिसका असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरा-शीतलहर बिगाड़ेंगे तबीयत

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में घना कोहरा पड़ सकता है। साथ ही, शीतलहर भी चल सकती है, जिससे आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ेगा। ऐसे में सड़क मार्ग से लेकर रेल और हवाई मार्ग पर यातायात प्रभावित रह सकता है। मौसम विभाग ने इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि अगले 3 दिन तक देश के कई राज्यों में घना कोहरा छा सकता है। साथ ही, शीतलहर का प्रकोप रहेगा। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी हो तो यात्रा करें।
विज्ञापन

इन राज्यों में कहर बरपाएगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिन यानी 27 जनवरी तक उत्तर भारत के अलावा मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में घना कोहरे पड़ने और शीतलहर चलने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्से घने कोहरे की चपेट में आ सकते हैं। वहीं, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम बंगाल (सब हिमालयन) और सिक्किम में भी घना कोहरा छा सकता है। उधर, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और जम्मू डिवीजन के मैदानी इलाकों के अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उड़ीसा में भी घना कोहरा होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed