फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Tough process for booking slot stops vaccination in rural areas bhopal, only urban people above 18 years of age getting inoculated

भोपाल: ग्रामीण क्षेत्र में मुश्किल बढ़ने से रुका टीकाकरण, शहरी क्षेत्रों में ही लग रही 18+ वालों को वैक्सीन

Sun, 23 May 2021 10:10 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 23 May 2021 10:10 AM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 18+ वालों के लिए टीकाकरण शुरू हुए 15 दिन से अधिक समय में बीत जाने पर भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोविड टीका नहीं लग सका है। इसकी वजह वैक्सीनेश की जटिल प्रक्रिया बताई जा रही है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Tough process for booking slot stops vaccination in rural areas bhopal, only urban people above 18 years of age getting inoculated
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप अभी थमा नहीं है। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सरकार तेजी से लोगों के टीकाकरण करने पर जोर दे रही है। एक मई से शुरू हुए कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण में 18+ वालों को वैक्सीन लगाई जा रही है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 18+ वालों के लिए टीकाकरण शुरू हुए 15 दिन से अधिक समय में बीत जाने पर भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोविड टीका नहीं लग सका है। इसकी वजह वैक्सीनेश की जटिल प्रक्रिया बताई जा रही है।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में स्लाॅट बुकिंग की जटिल प्रक्रिया लोगों के टीकाकरण कराने में बाधा बन रही है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले 18 वर्ष से अधिक उम्र के 2.50 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाई जा सकी है। 18 साल से ऊपर के करीब 3.24 करोड़ युवाओं को अभी वैक्सीन लगाई जानी है, लेकिन वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया इतनी कठिन है कि उनमें से कई ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।  ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोग, जिनके पास स्मार्ट फोन और इंटरनेट है। वे ही लोग टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करा सके हैं।
विज्ञापन


प्रदेश की राजधानी में कुछ पढ़े लिखे लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को ऐसा करने में कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुबह से शाम तक खाली पड़े रहते हैं वैक्सीनेशन सेंटर

बता दें कि शुरू में शहरी क्षेत्रों में भी वैक्सीन के प्रति लोगों का कम रुझान दिखाई दिया था, लेकिन बाद में काफी संख्या में लोगों ने टीका लगवाना शुरू कर दिया था। अब ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता नहीं दिखाई दे रही है। कई केंद्र तो ऐसे हैं, जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह से शाम तक बैठी रहती है, लेकिन टीका लगवाने कोई नहीं आता।

हालांकि, अब स्थानीय स्तर पर सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed