{"_id":"605ad5a17343482684009820","slug":"madhya-pradesh-sunday-lockdawn-liquor-shops-shut-drank-hand-sanitizer-three-brothers-death-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र : लॉकडाउन में नहीं मिली शराब, तलब लगने पर पी लिया सैनिटाइजर, तीन भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र : लॉकडाउन में नहीं मिली शराब, तलब लगने पर पी लिया सैनिटाइजर, तीन भाइयों की मौत
Wed, 24 Mar 2021 11:40 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:40 AM IST
सार
- लॉकडाउन में नही मिली शराब तो तीनों भाइयों ने पी लिया सैनिटाइजर
- पुलिस ने बरामद की पांच लीटर की सैनिटाइजर कैन, ढाई लीटर पी लिया
विज्ञापन
हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन लगाने की घोषणा की। इसके तहत 21 मार्च को राजधानी भोपाल समेत तीन बड़े शहरों में 32 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया था। रविवार को लॉकडाउन के कारण शराब नहीं मिलने पर सैनिटाइजर पीने के चलते तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एमपी नगर थाना प्रभारी सूर्यकांत अवस्थी के मुताबिक, दो भाइयों के शव एमपी नगर स्थित मल्टी लेवल पार्किंग के सामने मिले, जबकि तीसरे भाई का शव जिंसी स्थित रविदास काॅलोनी के कमरे में मिला। उन्होंने बताया कि 50 से 55 वर्षीय तीन भाई पर्वत अहिरवार, रामप्रसाद अहिरवार और भूरा अहिरवार एमपी नगर जोन-1 स्थित एक लोहे की दुकान पर हम्माली करते थे। भूरा अपने परिवार के साथ बंजारी में रहता था। जबकि रामप्रसाद ने तीन-चार दिन पहले ही जिंसी, जहांगीराबाद स्थित रविदास काॅलोनी में कमरा किराये पर लिया था।
विज्ञापन
बेटे ने बताया, पापा नशे के लिए पी लेते थे सैनिटाइजर
रामप्रसाद सैनिटाइजर पीने के बाद घर पहुंच गया, जबकि पर्वत और भूरा दुकान के बाहर पड़े रह गए। घर पहुंचने के बाद रामप्रसाद की तबीयत खराब होने लगी। रविवार रात 11 बजे बैचेनी बढ़ गई। पड़ोसी ने समझा कि नशे के कारण वह परेशान है। मंगलवार सुबह जब वह नहीं उठा, तो पड़ोसी ने कमरे में जाकर देखा तो वहां रामप्रसाद मृत पड़ा था। भूरा के बेटे शुभम ने बताया है कि पापा कई बार नशे के लिए सैनिटाइजर पी जाते थे। तीनों भाइयों ने जो सैनिटाइजर पिया है, उस पर चेतावनी भी लिखी हुई है।
विज्ञापन
पी लिया था ढाई लीटर सैनिटाइजर
एमपी नगर पुलिस ने मंगलवार सुबह पर्वत और भूरा के शव मल्टी लेवल पार्किंग जोन-वन के सामने स्थित एक दुकान के पास से बरामद किए हैं, जबकि रामप्रसाद का शव उसके कमरे में मिला है। पुलिस ने पर्वत के पास से 5 लीटर की सैनिटाइजर की कैन बरामद की है, जिसमें से लगभग ढाई लीटर सैनिटाइजर निकला था। सोमवार को तीनों भाइयों ने शराब के स्थान पर यह सैनिटाइजर नशे के लिए पिया था।
