फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   madhya pradesh shivraj singh chauhan birthday celebration prime minister modi wishes him

अपने जन्मदिन पर शिवराज सिंह चौहान ने लगाए पौधे, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Fri, 05 Mar 2021 11:04 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 05 Mar 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh shivraj singh chauhan birthday celebration prime minister modi wishes him
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाए पौधे - फोटो : ANI

आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य को विकास की ‘नई ऊंचाइयों’ पर ले जाने के लिए उनकी प्रशंसा की। इसके अलावा अपने 62वें जन्मदिन पर शिवराज सिंह चौहान पौधे लगा रहे हैं।

विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी के साथ अपने आवास पर पौधे लगाए। पौधे लगाने के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपने सामाजिक अभियान को जारी रखने के लिए वो हर दिन एक पौधा लगाएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी लोगों से अपील है कि वो पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। 
विज्ञापन




बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं। मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।




शिवराज सिंह चौहान 2005 से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वर्ष 2018 के राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद वह 15 महीने सत्ता से दूर रहे। हालांकि कांग्रेस विधायकों के दलबदल के बाद वह फिर से मुख्यमंत्री बने और बाद में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण खाली सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी पार्टी ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed