फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh is experiencing severe cold, with temperatures around 5 degrees Celsius in several cities. The

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में रिकॉर्डतोड़ सर्दी, कई शहर 5 डिग्री के आसपास, बर्फीली हवाओं से शीतलहर तेज

Sat, 13 Dec 2025 07:55 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 13 Dec 2025 07:55 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में इस बार सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इंदौर की रातें 10 साल में सबसे ठंडी रहीं और पारा पचमढ़ी के बराबर पहुंच गया। भोपाल समेत कई शहरों में तापमान 7 डिग्री से नीचे रहा। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और जेट स्ट्रीम के कारण प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड बनी हुई है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh is experiencing severe cold, with temperatures around 5 degrees Celsius in several cities. The
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। कई शहरों में तापमान 5 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में इस बार ठंड ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में सर्दी का असर असामान्य रूप से तेज बना हुआ है। इंदौर की रातें बीते दस वर्षों में सबसे ज्यादा ठंडी दर्ज की जा रही हैं। इंदौर का न्यूनतम तापमान प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी के बराबर पहुंच गया। राजधानी भोपाल में भी रात का पारा लगातार 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। भोपाल, राजगढ़, इंदौर, सीहोर और शाजापुर में सर्द हवाएं चलती रहीं, जिससे लोग दिनभर गर्म कपड़ों में नजर आए। धूप निकलने के बावजूद शाम होते ही ठंड फिर बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा।
विज्ञापन



तापमान में गिरावट जारी 
प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। इंदौर और पचमढ़ी दोनों में पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, ग्वालियर में 9.1 डिग्री, उज्जैन में 9 डिग्री और जबलपुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकांश शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। राजगढ़ में 5.2, नौगांव में 6.4, उमरिया में 6.6, रीवा में 7, मलाजखंड में 7.2, मंडला में 7.6, रायसेन, शिवपुरी और नरसिंहपुर में 8, बैतूल में 8.5, छिंदवाड़ा और खजुराहो में 9, सतना में 9.1, टीकमगढ़ और रतलाम में 9.5, दमोह में 9.8 और दतिया में 9.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, प्रदेश के 5 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मध्य प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक पहुंच रहा है। उत्तराखंड के कई इलाकों में नदी-नाले और झरने तक जम गए हैं। इसके साथ ही उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय जेट स्ट्रीम भी ठंड बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। यह जेट स्ट्रीम जमीन से करीब 12 से 13 किलोमीटर की ऊंचाई पर 200 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से बह रही है, जिसका असर मध्यप्रदेश में भी साफ नजर आ रहा है।


यह भी पढ़ें-2025 बना 'उद्योग वर्ष', MP को मिले ₹8 लाख करोड़ के उद्योग, दो वर्ष में क्या रहा खास?

लगातार टूट रहे ठंड के रिकॉर्ड
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं के साथ जेट स्ट्रीम के सक्रिय होने से इस बार ठंड का असर दोगुना हो गया है। यही वजह है कि दिसंबर में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। भोपाल में नवंबर की ठंड ने 84 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जबकि इंदौर में 25 साल में सबसे ज्यादा सर्दी दर्ज की गई है। दिसंबर में भी इंदौर की ठंड ने बीते 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed