फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya pradesh govt to hold quiz competition on 'Ramayana' with air travel to Ayodhya as prize

मध्यप्रदेश: शिवराज सरकार कराएगी 'रामायण' क्विज प्रतियोगिता, जीतने वाले को दी जाएगी अयोध्या की फ्लाइट टिकट

Mon, 18 Oct 2021 11:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 18 Oct 2021 11:44 AM IST
सार

रामायण क्वीज जीतने वाले को उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में मुफ्त हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा जहां कि एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Madhya pradesh govt to hold quiz competition on 'Ramayana' with air travel to Ayodhya as prize
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार हिंदू महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करने जा रही है। जीतने वाले को उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में मुफ्त हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा जहां कि एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने इसकी जानकारी दी है। मंत्री के हवाले से रविवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'रामायण' पर आधारित एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि प्रतियोगिता के विजेताओं को हवाई यात्रा करने का अवसर मिलेगा। हालांकि मंत्री ने प्रतियोगिता की तिथि नहीं बताई। 

विज्ञापन


प्रत्येक जिले से चार छात्रों सहित कुल आठ लोगों का चयन 
मंत्री ने रविवार को जिस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया उसके आधार पर राज्य के प्रत्येक जिले से चार छात्रों सहित कुल आठ लोगों का चयन किया जाएगा। इसका आयोजन मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर, ठाकुर ने 'रामायण' के एक पात्र शबरी पर एक चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया, जो भगवान राम की भक्त थीं। 'रामायण' पर प्रवचन देने वाली विद्वान मंदाकिनी रामकिंकर और अन्य प्रमुख नागरिक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं।
विज्ञापन


'राम वन गमन पथ' परियोजना पर एक करोड़ खर्च
मध्यप्रदेश सरकार ने इस वर्ष के राज्य के बजट में 'राम वन गमन पथ' परियोजना की व्यवहार्यता और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि भी निर्धारित की है, जो भगवान राम द्वारा अपने रास्ते पर ले गए मार्ग को वापस लेने का प्रयास करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed