{"_id":"6019a5cc8ebc3e341439d495","slug":"madhya-pradesh-finance-minister-will-read-the-budget-on-tablet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में भी इस बार का बजट पेपर पर नहीं टेबलेट पर पढ़ेंगे वित्त मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में भी इस बार का बजट पेपर पर नहीं टेबलेट पर पढ़ेंगे वित्त मंत्री
Wed, 03 Feb 2021 12:49 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा
मध्यप्रदेश में भी इस बार का बजट वित्त मंत्री पेपर पर नहीं टेबलेट पर पढ़ेंगे। मंगलवार को हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी टेबलेट पर ही आम बजट पढ़ा था।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में तय किया गया है कि इस बार प्रदेश का बजट भी पेपरलेस यानी डिजिटल होगा। वित्तमंत्री विधानसभा में टेबलेट पर बजट प्रस्तुत करेंगे। मप्र पहला राज्य होगा जिसका बजट ऑनलाइन पेश किया जाएगा।
मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू होने वाला है। बजट सत्र कुल 33 दिन तक चलेगा। इस दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ प्रदेश का बजट भी पेश किया जाएगा। कोरोनाकाल में इस साल केंद्र की तर्ज पर मध्यप्रदेश का बजट भी पेपरलेस होगा।