फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Eight year old girl raped in trash bin victim identified accused by looking at 40 photos

दरिंदगी: आठ साल की बच्ची से कूड़ेदान के पास दुष्कर्म, मासूम ने 40 फोटो देखकर की आरोपी की पहचान

Mon, 22 Mar 2021 12:10 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 22 Mar 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Eight year old girl raped in trash bin victim identified accused by looking at 40 photos
- फोटो : AMAR UJALA

मध्यप्रदेश से एक बार फिर रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां भोपाल में रहने वाली एक आठ साल की बच्ची के साथ बीते शनिवार को दोपहर एक बजे के करीब दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


घर के बाहर खेल रही थी मासूम
जानकारी मिली है कि बच्ची जब अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी गुजरात के रहने वाले एक दरिंदे की नजर उस पर पड़ गई। उसने बच्ची को किसी तरह से अयोध्या नगर इलाके में नगर निगम के एक कूड़ेदान के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि बच्ची को 40 तस्वीरें दिखाई गईं, जिनमें से उसने आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

कूड़ेदान में की दरिंदगी

पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी काले रंग का शर्ट पहने और दाढ़ी रखा आरोपी वहां आया। आरोपी ने बच्ची को पास की दुकान से तंबाकू का पाउच लाने को कहा। तंबाकू का पाउच लाने के बाद बच्ची को आरोपी ने कूड़ेदान के पीछे खड़े शख्स को उसे देने के लिए कहा। जैसे ही बच्ची कूड़ेदान के पीछे गई, आोरोपी ने उसे कूड़ेदान के भीतर धकेल दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रेप करने के बाद वह घटनास्थल से भाग गया।

पीड़ित बच्ची ने नानी को बताई आपबीती

एक समाचार चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बारे में बच्ची ने अपनी नानी को बताया। इसके बाद उसकी नानी पुलिस के पास पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छानबीन शरू कर दी। फिलहाल, बच्ची की हालत स्थिर है। पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि आरोपी की तलाश करने के लिए आठ टीमों का गठन किया गया। बाहर से अयोध्या नगर जेजे कलस्टर आए हुए सभी लोगों में से आरोपी को पकड़ने के लिए यह टीमें बनाई गईं।

विज्ञापन

बच्ची ने तस्वीर देखकर की आरोपी की पहचान

पीड़िता द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर 40 संदिग्धों की तस्वीरें खींची गईं और फिर पीड़िता को दिखाया गया। 40 संदिग्धों की तस्वीर देखने के बाद बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी गुजरात का रहने वाला है। वह शादीशुदा है लेकिन कुछ साल पहले ही उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है। दुष्कर्म के बाद आरोपी गुजरात भागने की जुगत में था, लेकिन भोपाल में संडे लॉकडाउन के चलते उसके नापाक मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed