फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   madhya pradesh corona virus cases indore and bhopal are in surge night curfew may put in these two cities

मध्यप्रदेश : इंदौर और भोपाल में फिर छाया कोरोना का प्रकोप, सीएम बोले- आठ मार्च से लग सकता है नाइट कर्फ्यू

Sat, 06 Mar 2021 01:26 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 06 Mar 2021 01:26 PM IST
सार

  • मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में कोरोना वायरस के मामले बढ़े
  • आठ मार्च से इन दोनों शहरों में लग सकता है नाइट कर्फ्यू
  • इंदौर में छह लोगों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन

विज्ञापन
madhya pradesh corona virus cases indore and bhopal are in surge night curfew may put in these two cities
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : राजन राय

विस्तार

देश में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामले दस्तक दे रहे हैं। महाराष्ट्र में पिछले एक हफ्ते में 50,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, तो वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में भी संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इंदौर में तो कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने प्रवेश कर लिया है और यहां छह लोगों ने कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। 

विज्ञापन


पिछले महीने नई दिल्ली जांच के लिए भेजे गए छह मरीजों में यूनाइटेड किंगडम वाले कोरोना स्ट्रेन की मौजूदगी पाई गई है। लेकिन इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि ये छह लोग कभी विदेश गए ही नहीं, तो ऐसे में सवाल पैदा होता है कि आखिर इन लोगों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला कैसे? 
विज्ञापन


आठ मार्च से नाइट कर्फ्यू संभव
भोपाल में कोरोना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर और भोपाल में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। अगर अगले तीन दिनों तक कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट नहीं देखी गई तो आठ मार्च से दोनों शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में पिछले तीन दिन में 491 और भोपाल में 278 संक्रमित मामले सामने आए। जबलपुर, बैतुल, छिंदवाड़ा, उज्जैन और महाराष्ट्र से लगे जिलों में कोविड-19 के मामलों में बढ़त देखी जा रही है। महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए अब कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी जवाबदेही बस ऑपरेटरों की होगी। 

बिना मास्क के लोगों पर होगी कार्रवाई
बता दें कि देश में कोरोना के 16,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, वहां अकेले महाराष्ट्र में शुक्रवार को 10,216 नए मामले सामने आए। दिल्ली में डेढ़ महीने बाद 312 संक्रमित मामले मिले हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि जो दुकानदार या ग्राहक, बिना मास्क के दिखा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 


बता दें कि कोरोना के नए स्ट्रेन को बी.1.1.7 के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया में कोरोना के इस नए स्ट्रेन के कई म्यूटेशन भी देखे गए हैं। एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर के डीन डॉक्टर संजय दीक्षित का कहना है कि कोरोना का ये नया स्ट्रेन फैलता तेजी से है लेकिन इससे मृत्युदर ज्यादा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed