{"_id":"6186c76c1b451d757675e826","slug":"madhya-pradesh-chief-minister-shivraj-singh-chouhan-was-seen-playing-with-children-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: मुंह में चम्मच लगा बच्चों के संग खेलते नजर आए सीएम शिवराज सिंह चौहान, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: मुंह में चम्मच लगा बच्चों के संग खेलते नजर आए सीएम शिवराज सिंह चौहान, देखें वीडियो
Sat, 06 Nov 2021 11:51 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:51 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया इसमें लिखा कि 'हमारे बचपन के खेल..हमारा बचपन, भूल नहीं जाना रे…
विज्ञापन
बच्चों के संग खेलते नजर आए सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : twitter
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अक्सर बच्चों के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इसलिए लोग उनको मामा कहते हैं। अब सीएम शिवराज का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है इसमें वे एक मंच पर कुछ बच्चों के साथ खेल रहे हैं। हालांकि वहां बड़ी संख्या में भीड़ भी मौजूद है और लोग मुख्यमंत्री को बच्चों के साथ खेलता देख खूब तालियां बजा रहे हैं।
विज्ञापन
विडियो में देख जा सकता है कि शिवराज सिंह ने अपने मुंह में एक चम्मच और चम्मच के ऊपर एक छोटी से गेंद रखी है। साथ कुछ बच्चों ने भी उसके साथ ये खेल रहे हैं उनके मुंह में भी चम्मच है।मुख्यमंत्री सभी बच्चों के साथ कुछ देर तक गेंद को बैलेंस में रख कर चलते हैं। सीएम भी बच्चों के साथ अपने मुंह से गेंद को बैलेंस कर बच्चों के साथ मंच पर ही चलते हैं।
विज्ञापन
हमारे बचपन के खेल..हमारा बचपन, भूल नहीं जाना रे… pic.twitter.com/awU0pjSav2
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 6, 2021
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की वजह से अनाथ हो गए बच्चों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान सीएम ने अपने हाथों से बच्चों को मिठाई खिलाई, उनको उपहार दिए। इससे बच्चों के मुख पर मुस्कान आ गई।
