फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan fell ill, sore throat with mild fever, tour canceled

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए बीमार, हल्के बुखार के साथ गले में खराश, दौरे रद्द किए

Mon, 16 Aug 2021 07:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 16 Aug 2021 07:07 PM IST
सार

मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को बीमार हो गए। इसके बाद उन्होंने दौरे निरस्त कर दिए। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan fell ill, sore throat with mild fever, tour canceled
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तबीयत बिगड़ गई है। बुखार व लगे में खराश होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। इस कारण शिवराज ने सोमवार व मंगलवार के अपने दौरे निरस्त कर दिए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का सोमवार को विदिशा के कुरवई विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से मिलने का कार्यक्रम था। मंगलवार को वे अशोकनगर और गुना का दौरा करने वाले थे। दोनों दिन के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


दो दिन से थी गले में तकलीफ
सीएम शिवराज को बीते दो दिनों से बोलने के दौरान गले में तकलीफ हो रही थी। सोमवार को वे जब भोपाल के रवींद्र भवन में एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे तो परेशानी बढ़ गई। उन्हें हल्का बुखार  और गले में खराश है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधावी छात्रा विनिशा पाठक को भेंट किए दो लाख रुपये
मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 99.8 फीसदी अंक लाने वाली छात्रा वनिशा पाठक को मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के तहत दो लाख रुपए की राशि भेंट की थी। इससे पूर्व वे स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर शौर्य स्मारक में आयोजित सभा में शरीक हुए थे। 


साधना सिंह ने महाकाल में की प्रार्थना
उधर, सावन के चौथे सोमवार पर मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह ने उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने महाकाल से मुख्यमंत्री के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed