फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Assembly March 15 Question Hour Dedicated To 1st Time MLAs

मध्यप्रदेश विधानसभा में नया प्रयोग : हर सत्र में एक दिन सिर्फ पहली बार चुने गए विधायक ही पूछेंगे सवाल

Sat, 06 Mar 2021 11:40 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 06 Mar 2021 11:40 AM IST
सार

  • विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, नए विधायकों को सदन में बात रखने का मौका मिलना चाहिए  
  • उन्होंने कहा, महिला दिवस पर आसंदी पर बैठने का ज्यादा समय महिला सभापति को देंगे

विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly March 15 Question Hour Dedicated To 1st Time MLAs
मध्यप्रदेश विधानसभा - फोटो : Fhile Photo

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा में एक नया प्रयोग होने जा रहा है। अब से हर सत्र में एक दिन ऐसा होगा, जब प्रश्नकाल के दौरान केवल नए विधायक ही सवाल पूछेंगे और सरकार की ओर से मंत्री उनका जवाब देंगे। इस दौरान कोई वरिष्ठ विधायक टोकाटाकी नहीं करेगा। बजट सत्र के दौरान 15 मार्च को ऐसा पहली बार करने की तैयारी है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने शुक्रवार को यह जानकारी मीडिया को दी।

विज्ञापन

इसको लेकर अध्यक्ष गौतम ने कहा, नए विधायकों को भी सदन में अपनी बात रखने और सवाल पूछने का मौका मिलना चाहिए। इससे ही भविष्य का नेतृत्व उभरता है। वहीं युवा विधायकों को चाहिए कि वे सदन की कार्यवाही में ज्यादा से ज्यादा भाग लें और अपना संसदीय ज्ञान बढ़ाएं। 
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने बताया कि 15 मार्च को प्रश्नकाल के दौरान तारांकित (जिन पर सदन में चर्चा होती है) 25 प्रश्न नए विधायकों के लिए जाएंगे। बता दें कि प्रश्नों का चयन लॉटरी के माध्यम से होता है। हालांकि, सरकार सभी प्रश्नों का विभागवार लिखित में जवाब देती है, लेकिन लॉटरी के माध्यम से जिन प्रश्नों का चयन होता है, उस पर सदन में संबधित विधायक को प्रति प्रश्न सरकार से पूछने का अधिकार होता है। उन्होंने कहा कि 15 मार्च के लिए लॉटरी में सिर्फ पहली बार के विधायकों के प्रश्नों को ही लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से नए विधायकों को सरकार से सवाल-जवाब का मौका मिलेगा और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विधायकों को सदन में संरक्षण देना अध्यक्ष की नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला दिवस पर सभापति होगी महिला  
गौतम ने बताया कि इसी तरह 8 मार्च को महिला दिवस है। इस अवसर पर महिला सभापति को आसंदी (सदन में अध्यक्ष की कुर्सी) पर बैठने और कार्यवाही को संचालित करने का अवसर दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा वर्ष 2013 से 2018 के बीच हो चुका है, जब महिला सभापति को आसंदी पर बैठाया गया था और अधिकांश सवाल महिला विधायकों ने ही पूछे थे।

सदन की कार्यवाही लाइव करने पर विचार

अध्यक्ष से पूछा गया कि लोकसभा, राज्यसभा के अलावा कई राज्यों में विधानसभा की कार्यवाही का लाइव टेलीकॉस्ट होता है, लेकिन मध्यप्रदेश में ऐसा नहीं हाे रहा है? इस पर उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय इस पर तेजी से काम कर रहा है।

पत्रकारों को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण 
अध्यक्ष ने कहा कि नए पत्रकारों को विधानसभा की कार्य प्रणाली समझाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा के नियम और प्रक्रिया का संसदीय ज्ञान पत्रकारों को होना चाहिए। खासकर नए पत्रकारों को इसकी जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed