फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   LPG Crisis: Claims of Normal Supply in Bhopal—Agencies Swamped, Bookings Failing, OTPs Missing, and Allegation

Cylinder Crisis: भोपाल में बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, दर-दर भटक रहे लोग; एजेंसी के दावे हवा-हवाई

Sat, 28 Mar 2026 05:10 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 28 Mar 2026 05:10 PM IST
सार

Cylinder Crisis: राजधानी में गैस सिलिंडर को लेकर लोगों को बुकिंग, डिलीवरी और OTP जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि एजेंसियां सप्लाई सामान्य होने का दावा कर रही हैं। ऐसे में हालात और दावों के बीच बड़ा अंतर नजर आ रहा है।

विज्ञापन
LPG Crisis: Claims of Normal Supply in Bhopal—Agencies Swamped, Bookings Failing, OTPs Missing, and Allegation
सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में एलपीजी सिलिंडर को लेकर परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ सरकार सप्लाई सामान्य होने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर की गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ और शिकायतों का सिलसिला जारी है। लोगों का कहना है कि समय पर बुकिंग नहीं हो रही, सिलिंडर डिलीवरी नहीं मिल रही और कई मामलों में गड़बड़ी के आरोप भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


डिलीवरी का मैसेज, लेकिन सिलिंडर नहीं
जाटखेड़ी से आई गीता पाल ने बताया कि उनका उज्ज्वला योजना का कनेक्शन बिना जानकारी के जवाहर चौक एजेंसी में ट्रांसफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें मैसेज मिला कि सिलिंडर डिलीवर हो गया, जबकि उन्होंने महीनों से सिलिंडर लिया ही नहीं। उनका आरोप है कि उनका सिलिंडर किसी और को दे दिया गया और अब एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


बुकिंग के बाद भी OTP नहीं, लकड़ी पर खाना
मोहम्मद राशिद ने बताया कि उन्होंने 13 मार्च को सिलिंडर बुक किया था, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बार-बार बुकिंग करने की कोशिश के बावजूद OTP नहीं आ रहा। घर में सिलिंडर खत्म हो चुका है और अब लकड़ी जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीना पूरा, फिर भी बुकिंग नहीं
मंगल सिंह राठौड़ ने बताया कि पिछले महीने 23 तारीख को सिलिंडर मिला था। अब दोबारा बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग ही नहीं हो पा रही। उन्होंने कहा कि एजेंसी अलग-अलग नंबर से बुकिंग करने को कह रही है, लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं मिल रहा। घर में गैस खत्म हो चुकी है।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस देगी 50-50 हजार, सिंघार बोले EMI मॉडल पर चल रहा MP, हादसों में नहीं एक जैसी नीति


बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर
बाणगंगा निवासी रतिपाल ने बताया कि उन्होंने सिलिंडर बुक किया था, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी डिलीवरी नहीं हुई। एजेंसी पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अब अगले महीने ही सिलिंडर मिलेगा। उनका आरोप है कि बुकिंग दर्ज होने के बावजूद सिलिंडर नहीं दिया जा रहा और उसे ब्लैक में बेचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें-MP में मजबूत सिस्टम एक्टिव, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर, 30 मार्च को ज्यादा असर के आसार

एजेंसी का दावा: सब सामान्य
जवाहर चौक स्थित गैस एजेंसी के मैनेजर ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। हालांकि उन्होंने यह माना कि कुछ लोगों को OTP नहीं मिलने की समस्या आ रही है। ब्लैक में बिक्री के आरोपों पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और अपना नाम बताने से भी परहेज किया। भोपाल में सामने आ रही शिकायतें यह बताती हैं कि गैस सप्लाई को लेकर जमीनी स्तर पर अभी भी समस्याएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed