फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Loksabha Election: Congress announced names of 10 candidates for Madhya Pradesh

Loksabha Election: कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिए किया 10 उम्मीदवारों के नामों का एलान, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ

Tue, 12 Mar 2024 06:56 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 06:56 PM IST
सार

कांग्रेस ने दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपने प्रत्याशियों के नामों को एलान कर दिया है। दूसरी सूची में मध्यप्रदेश से 10 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं। 

विज्ञापन
Loksabha Election: Congress announced names of 10 candidates for Madhya Pradesh
कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में मप्र के 10 सीटों पर नाम घोषित कर दिए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। इस सूची में 10 नाम सामने आए हैं। 18 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फिलहाल रोके गए हैं। एक सीट खजुराहो कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि आगामी दिनों में लोकसभा चुनावों की भेरी बजने वाली है। भाजपा अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है। इसमें मप्र के 25 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए गए हैं, चार सीटों पर नाम सामने आना बाकि हैं। मंगलवार को कांग्रेस ने दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपनी दूसरी सूची जारी की। इसमें मध्यप्रदेश से 10 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं। भिंड से फूल सिंह बरैया, टीकमगढ़- पंकज अहिरवार, सतना- सिद्धार्थ कुशवाहा, सीधी- कमलेश्वर पटेल, मंडला - ओंकार सिंह मरकाम, छिंदवाड़ा- नकुलनाथ, देवास - राजेंद्र मालवीय, धार - राधेश्याम मुवेल, खरगोन - पोरलाल खरते, बैतूल - रामू टेकाम
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने विधानसभा चुनावों में भी मारी थी बाजी
बता दें कि कुछ महीनों पहले हुए विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने उम्मीदवारों को सूची जारी करने में बाजी मार ली थी। माना जा रहा था कि कांग्रेस भी इसी रणनीति के साथ लोकसभा चुनाव में आगे बढ़ेगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के पहले ही प्रत्याशियों के नाम सामने आ जाएंगे ताकि तैयारी के लिए वक्त मिल सके। कांग्रेस के कई आला नेता बता चुके थे 10 मार्च से पहले कांग्रेस की सूची आ सकती है। 

29 में से 28 पर भाजपा का कब्जा
मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटें हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस जीती थी। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं। इस बार कांग्रेस का दावा है कि प्रदेश की आधी सीटों पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। 

यहां देखें सूची
लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी
भिंड फूल सिंह बरैया संध्या राय
टीकमगढ़ पंकज अहिरवार वीरेंद्र कुमार खटीक
सतना सिद्धार्थ कुशवाहा गणेश सिंह
सीधी कमलेश्वर पटेल डॉ. राजेश मिश्रा
मंडला ओंकार सिंह मरकाम        फग्गनसिंह कुलस्ते
छिंदवाड़ा नकुलनाथ -
देवास राजेंद्र मालवीय महेंद्र सिंह सोलंकी
धार राधेश्याम मुवेल -
खरगोन पोरलाल खरते गजेंद्र उमराव सिंह पटेल
बैतूल रामू टेकाम दुर्गादास उइके

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed