फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Lokayukta caught DPI clerk red handed taking 25 thousand rupees bribe, he had demanded money in the name of tr

MP: डीपीआई का बाबू को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, तबादले के नाम पर मांगी थी रकम

Fri, 13 Sep 2024 08:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 13 Sep 2024 08:33 PM IST
सार

लोकायुक्त ने DPI के क्लर्क को शुक्रवार को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी एक शासकीय शिक्षक से ग्रामीण इलाके में ट्रांसफर कराने के नाम पर 80 हजार रुपए की मांग कर रहा था। 

विज्ञापन
Lokayukta caught DPI clerk red handed taking 25 thousand rupees bribe, he had demanded money in the name of tr
आरोपी के साथ लोकायुक्त की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर के पदभार ग्रहण करने के बाद राजधानी भोपाल स्थित लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के क्लर्क को शुक्रवार की दोपहर को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। आरोपी एक शासकीय शिक्षक से ग्रामीण इलाके में ट्रांसफर कराने की धमकी देकर 80 हजार रुपए की मांग कर रहा था। वह रिश्वत की रकम को तीन बार में लेने के लिए तैयार हो गया था। इसकी शिकायत फरियादी शिक्षक ने लोकायुक्त में की। शिकायत की तस्दीक के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


फरियादी ने की थी लिखित शिकायत
लोकायुक्त पुलिस द्वार दी गई जानकारी के मुताबिक फरियादी विक्रम सिंह पचवारिया जनशिक्षक शासकीय हाई स्कूल परवलिया सड़क भोपाल में पदस्थ हैं। वह ग्राम मुगालिया हाट परवलिया सड़क पर ही रहते हैं।पिछले दिनों उन्होंने लोकायुक्त को लिखित शिकायती आवेदन दिया था। इसमें बताया गया कि आरोपी विश्वराज सिंह बैस उर्फ विक्की बैस (44) सहायक ग्रेड-3 का कर्मचारी है। शिक्षा विभाग (विधि शाखा) लोक शिक्षण संचालनालय गौतम नगर ऑफिस में पदस्थ है। लंबे समय से ट्रांसफर कराने की धमकी देकर 80 हजार रुपए की मांग कर रहा था। शिकायत की तस्दीक की गई। जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर को आरोपी को उसी के कार्यालय से रिश्वत की रकम 25 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन



फरियादी के साथ पहुंची थी लोकायुक्त की टीम 
मामले में लोकायुक्त ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी ने रिश्वत की रकम लेने फरियादी को शुक्रवार की दोपहर को लंच के बाद बुलाया था। इसके मुताबिक फरियादी लोकायुक्त की टीम के साथ रिश्वत की रकम देने पहुंचा। आरोपी द्वारा पैसा लेते ही उसे हिरासत में ले लिया गया। फरियादी ने विक्रम सिंह के अनुसार आरोपी शराब के नशे में कॉल कर अपशब्द कहता था। आए दिन कॉल कर धमकाता था। बात नहीं मानने पर शहर के बाहर भिजवाने की धमकी देता था। दस महीने तक आरोपी की करतूतों को सहता रहा। तंग आकर पिछले दिनों शिकायत की। शिकायत के बाद रंगे हाथ उसे ट्रैप कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed