फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Laxman Singh supported Vijayvargiya's statement about Surpanakha, then turned around, said- Respect women

MP: लक्ष्मण सिंह ने विजयवर्गीय के सूर्पणखा वाले बयान का समर्थन किया, फिर पलटे, कहा- महिलाओं का सम्मान करें

Mon, 10 Apr 2023 04:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 04:00 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के सूर्पणखा वाले बयान का समर्थन किया था, वहीं मामले पर विवाद बढ़ता देख अब वह अपने बयान से पलट गए हैं और उन्होंने विजयवर्गीय को महिलाओं का सम्मान करने की नसीहत दी है।

विज्ञापन
Laxman Singh supported Vijayvargiya's statement about Surpanakha, then turned around, said- Respect women
पहले विजयवर्गीय का समर्थन फिर अपने बयान से पलटे लक्ष्मण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की ''महिलाएं खराब कपड़ों में शूर्पणखा जैसी दिखती हैं'' टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने उनकी आलोचना की है, हालांकि कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने उनके बयान का समर्थन किया था, लेकिन बाद में वह अपने बयान से पलट गए और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को महिलाओं का सम्मान करने की नसीहत दी है। बता दें, लक्ष्मण सिंह पांच बार लोकसभा सदस्य और तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन




भाजपा महासचिव  कैलाश विजयवर्गीय ने पिछले गुरुवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में एक धार्मिक समारोह में महिलाओं के पहनावे को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद कांग्रेस ने भोपाल और इंदौर में उनके इस बयान को लकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। उनके बयान का रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक ट्वीट समर्थन किया था, हालांकि बाद में विवाद बढ़ने के बाद लक्ष्मण सिंह ने अपने बयान पर सफाई दी। लक्ष्मण सिंह ने अपने हाल ही में दिए गए बयान में कहा कि कैलाश विजयवर्गीय को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, वो ज्यादा कह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed