{"_id":"6433e42cd4c532e7070dffc3","slug":"laxman-singh-supported-vijayvargiya-s-statement-about-surpanakha-then-turned-around-said-respect-women-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: लक्ष्मण सिंह ने विजयवर्गीय के सूर्पणखा वाले बयान का समर्थन किया, फिर पलटे, कहा- महिलाओं का सम्मान करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: लक्ष्मण सिंह ने विजयवर्गीय के सूर्पणखा वाले बयान का समर्थन किया, फिर पलटे, कहा- महिलाओं का सम्मान करें
Mon, 10 Apr 2023 04:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 10 Apr 2023 04:00 PM IST
सार
कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के सूर्पणखा वाले बयान का समर्थन किया था, वहीं मामले पर विवाद बढ़ता देख अब वह अपने बयान से पलट गए हैं और उन्होंने विजयवर्गीय को महिलाओं का सम्मान करने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
पहले विजयवर्गीय का समर्थन फिर अपने बयान से पलटे लक्ष्मण सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की ''महिलाएं खराब कपड़ों में शूर्पणखा जैसी दिखती हैं'' टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने उनकी आलोचना की है, हालांकि कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने उनके बयान का समर्थन किया था, लेकिन बाद में वह अपने बयान से पलट गए और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को महिलाओं का सम्मान करने की नसीहत दी है। बता दें, लक्ष्मण सिंह पांच बार लोकसभा सदस्य और तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं।
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पिछले गुरुवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में एक धार्मिक समारोह में महिलाओं के पहनावे को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद कांग्रेस ने भोपाल और इंदौर में उनके इस बयान को लकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। उनके बयान का रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक ट्वीट समर्थन किया था, हालांकि बाद में विवाद बढ़ने के बाद लक्ष्मण सिंह ने अपने बयान पर सफाई दी। लक्ष्मण सिंह ने अपने हाल ही में दिए गए बयान में कहा कि कैलाश विजयवर्गीय को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, वो ज्यादा कह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
MP: लक्ष्मण सिंह ने विजयवर्गीय के सूर्पणखा वाले बयान का समर्थन किया, फिर पलटे, कहा- महिलाओं का सम्मान करें https://t.co/CdlsWoUVhe pic.twitter.com/nyVKDyKLI0
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) April 10, 2023