फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Kuno National Park Video: Namibian Cheetah Asha Gives Birth To Three Cubs News in Hindi

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया, देखें वीडियो

Wed, 03 Jan 2024 07:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 07:17 PM IST
सार

Project Cheetah in India: मध्यप्रदेश में श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बुधवार को एक बड़ी खुशखबरी आई है। मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डीएफओ थिरुकुराल आर ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
Kuno National Park Video: Namibian Cheetah Asha Gives Birth To Three Cubs News in Hindi
तीनों शावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल की शुरुआत में ही श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां नामीबिया से आई मादा चीता आशा ने तीन चीता शावकों को जन्म दिया है। अक्तूबर में आशा के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई थी। अब नए साल में शावकों को जन्म देने की खबर आई है। कूनो से नन्हे शावकों की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इधर, वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम ने बाड़े में जाकर इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तीनों नन्हे शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसकी पुष्टि थिरुकुराल आर ने की है।वहीं, नेशनल पार्क में डॉक्टरों की टीम नन्हे शावकों पर नजर बनाए हुए है। बता दे, 17 सितंबर 2022 में नाबिमिया से आठ चीते लाए गए थे, जिनमें आशा मादा चीता भी शामिल थी। अब चीतों की संख्या शावक सहित 18 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नन्हे मेहमानों के इस दुनिया में आने की सूचना केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की। अपने एक्स पोस्ट पर मिनिस्टर यादव ने लिखा, जंगल में म्याऊं...यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कूनो नेशनल पार्क ने तीन नए सदस्यों का स्वागत किया है। शावकों का जन्म नामीबियाई चीता आशा से हुआ है। उन्होंने इसे देश में शुरू किए गए चीता प्रोजेक्ट की बड़ी सफलता बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।



कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 14 वयस्क और एक शावक चीता मौजूद हैं। इनमें सात नर चीते गौरव, शौर्य, वायु, अग्नि, पवन, प्रभाष और पावक शामिल हैं। वहीं सात मादा चीतों में आशा, गामिनी, नाभा, धीरा, ज्वाला, निरवा और वीरा शामिल हैं। इनमें से अभी केवल दो चीते ही खुले जंगल में मौजूद हैं, जो भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को दिख सकते हैं। जबकि शेष सभी चीतों को अभी बड़े बाड़े में ही रखा गया है।

 

 

Kuno National Park Video: Namibian Cheetah Asha Gives Birth To Three Cubs News in Hindi
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो उद्यान में तीन शावकों के जन्म पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा द्वारा तीन शावकों के जन्म पर हर्ष व्यक्त करते हुए चीता परियोजना से जुड़े लोगों, वन्य जीव प्रेमियों और नागरिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि एक समय था, जब एशिया की धरती से चीता समाप्त हो गया था। आज तीन नन्हे मुन्ने चीता शावकों ने जन्म लिया है। यह विश्व की विशेष घटना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना की सफलता इन तीन शावकों के जन्म से स्थापित होती है। इसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारिस्थितिकी संतुलन के उद्देश्य से की थी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह परिकल्पना साकार होते हुए देखना रोमान्चकारी है। चीता परियोजना में सभी स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों और विशेषज्ञों ने परिश्रम से कार्य किया है। तीन शावकों का जन्म इस परियोजना की सार्थकता को बढ़ाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed